फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 fan accuses shekhar suman to paid more for demotivating shiv thakare actor give befitting reply

Bigg Boss 16: शेखर सुमन पर फैन ने लगाया शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप, अभिनेता बोले- कोई बेवकूफ ही..

Tue, 20 Dec 2022 06:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 20 Dec 2022 06:09 PM IST
सार

बिग बॉस 16 लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में शो के एक स्पेशल प्रोग्राम को होस्ट करने वाले शेखर सुमन पर फैन ने शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप लगाया, जिसके बाद अभिनेता ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 fan accuses shekhar suman to paid more for demotivating shiv thakare actor give befitting reply
शेखर सुमन, शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रहा है। शो को हाल ही में चार हफ्ते का एक्सटेंशन मिला है और अब यह 12 फरवरी तक चलने वाला है। ऐसे में शो के फैंस काफी खुश हैं। वहीं, शो में एक स्पेशल प्रोग्राम को होस्ट करने वाले शेखर सुमन पर एक फैन ने पैसे लेकर शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद अभिनेता ने भी करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

शेखर सुमन बिग बॉस में हर हफ्ते अपना एक खास प्रोग्राम लेकर हाजिर होते हैं, जिसमें वह बड़े ही मजाकिया अंदाज से कंटेस्टेंट के साथ रूबरू होते हैं। वहीं, हाल ही में एक फैन ने शेखर सुमन पर शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप लगा था, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है। दरअसल, एक फैन ने शेखर सुमन को टैग करते हुए लिखा था, 'शिव को डिमोटिवेट करने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं क्या??' इस पर शेखर सुमन ने पक्षपाती होने के आरोपों पर नाराजगी व्यक्त की और दावा किया कि उन्होंने शिव ठाकरे सहित सभी कंटेस्टेंट को हमेशा प्रेरित किया है।

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर गूंजेगी किलकारी! ननद ने दिए अभिनेत्री के मां बनने के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर सुमन ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'कोई बेवकूफ ही ऐसे सोच सकता है। शिव को शो के दौरान बल्कि सभी कंटेस्टेंट को मैंने इतना मोटिवेट किया कि वो बाहर आकर खुद बताएंगे तो अलग से आकर मुझसे माफी मांग लेना। आधा ज्ञान खतरनाक होता है। मैं सिर्फ बीबी का नजरिया अपनी जुबान में पेश करता हूं।' शेखर के इस ट्वीट पर और भी फैन अलग-अलग तरह की अपनी राय रख रहे हैं। कोई शेखर सुमन को सही बता रहा है, तो किसी का कहना है कि वह शिव के साथ ऐसा ही कर रहे हैं।

Aasman Bhardwaj: भारद्वाज परिवार की तीसरी पीढ़ी का आसमान, थर्ड जनरेशन के पांच और निर्देशकों की रोचक कहानियां

विज्ञापन

बता दें कि शो में इस बार भी तीन कैप्टन बनाए गए हैं, जिनमें सौंदर्या शर्मा, एमसी स्टैन और श्रीजिता शामिल हैं। पहले सौंदर्या शर्मा और विकास कैप्टन थे और बिग बॉस ने टास्क के जरिए तीसरे कैप्टन को चुनने का मौका दिया था, लेकिन बाद में विकास को फैसला समय पर न लेने की वजह से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद सौंदर्या, स्टैन और श्रीजित कैप्टन बन गए। 

Ram Charan: घर में 'खुशियां' आने से पहले छुट्टी पर निकले राम चरण, पत्नी उपासना संग थाइलैंड में खूब मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed