Bigg Boss 16: एलिमिनेशन में लगेगा तगड़ा झटका, अब्दु ही नहीं टीवी की फेमस बहु के साथ यह सदस्य भी होगा बेघर?
बिग बॉस 16 का यह आखिरी पड़ाव चल रहा है और ऐसे में सभी कंटेस्टेंट फिनाले मे अपनी जगह पक्की करने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। खबरों से अनुसार इस बार डबल नहीं ट्रिपल एविक्शन होने जा रहा है। ऐसे में फैंस के साथ कंटेस्टेंट को भी तगड़ा झटका लगेगा।
विस्तार
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों दर्शकों की पसंद बना हुआ है। शो में इस बार फैमिली वीक मनाया गया, जिसमें अपने परिवार से मिलने के बाद कंटेस्टेंट काफी खुश नजर आए। वहीं, आज वीकएंड का वार में कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शकों को भी तगड़ा झटका लगने वाला है। शो से एक फेमस बहु का पत्ता साफ होने वाला है, तो साथ में दो और लोग बेघर हो जाएंगे। ऐसे में एक बार में ही तीन कंटेस्टेंट शो से एलिमिनेट हो जाएंगे।
दूसरी बार बेघर होगी यह कंटेस्टेंट
बिग बॉस 16 का यह आखिरी पड़ाव चल रहा है और ऐसे में सभी कंटेस्टेंट फिनाले मे अपनी जगह पक्की करने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। खबरों से अनुसार इस बार डबल नहीं ट्रिपल एविक्शन होने जा रहा है। कम वोट मिलने की वजह से श्रीजिता डे एक बार फिर घर से बेघर हो जाएंगी। श्रीजिता ने हाल ही में दोबारा वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में हिस्सा लिया था। इससे पहले वह दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थीं। वहीं, अब दूसरी बार भी उनका सफर खत्म होने जा रहा है।
Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता
साजिद भी हो सकते हैं बाहर
श्रीजिता के अलावा खबर आ रही है कि अब्दु रोजिक अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते शो से बाहर आ जाएंगे। अब्दु के शो से बाहर आने के बारे में पहले से ही जानकारी सामने आ रही थी, क्योंकि शो पहले जनवरी में ही खत्म होने वाला था और ऐसे में उनके कुछ प्रोजेक्ट बाहर पाइपलाइन में हैं। हालांकि अब शो को 12 फरवरी तक के लिए एक्सटेंशन मिल गया है और ऐसे में वह भी शो को छोड़कर बाहर आ जाएंगे। वहीं, इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि साजिद खान भी शो से बाहर हो जाएंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।
Sidharth Malhotra: कियारा को लेकर सिद्धार्थ ने किया दिलचस्प खुलासा, फटाफट फोन लगाने के लिए करते हैं ये काम
ये सदस्य हुए थे नॉमिनेट
बता दें कि इस हफ्ते कंटेस्टेंट को तीन कैटेगरी में बांटा गया था, जिसमें लॉस्ट, एक्टिव और हाइपर एक्टिव शामिल थी। तीनों ही कैटगरी में किसी एक को नॉमिनेट करके प्राइज मनी वापस लाने का मौका था। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने लॉस्ट कैटेगरी को नॉमिनेट किया और वे 20 लाख रुपये प्राइज मनी हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, इस कैटेगरी में सुंबुल तौकीर, एमसी स्टैन, निमृत कौर और श्रीजिता डे शामिल थीं।
RRR: कभी लड़खड़ाए घुटने तो कभी राम चरण- Jr NTR को लगीं चोटें, 65 दिन की कड़ी मेहनत का नतीजा है ‘नाटू-नाटू’