फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Urfi Javed made serious allegations against the makers of the show, says the show is meant for boosting Shamita Shettys career

Bigg Boss 15: उर्फी जावेद ने शो के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- शमिता शेट्टी के करियर....

Thu, 04 Nov 2021 10:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 04 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Urfi Javed made serious allegations against the makers of the show, says the show is meant for boosting Shamita Shettys career
उर्फी जावेद,शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में शुरू से ही लोगों को जमकर बवाल और हंगामें देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को रोजाना शो में ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। यह शो जितना आम लोगों को पसंद है उतना ही सेलेब्स भी इस शो को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। इतना ही नहीं कई कलाकार तो इस शो में होने वाली हरकतों को लेकर अपने विचार भी खुलकर रखते हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद ने इन दिनों टीवी पर आ रहे बिग बॉस 15 को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद से ही वह चर्चा में बनी हुई है। 

विज्ञापन

 

Bigg Boss 15: Urfi Javed made serious allegations against the makers of the show, says the show is meant for boosting Shamita Shettys career
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उर्फी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सलमान खान के शो बिग बॉस और उसके मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखते हुए कहा 'मैं निजी तौर पर बिग बॉस के किसी भी कंटेस्टेंट के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन हर बार सबसे नापसंद किए गए कंटेस्टेंट्स को ही वापस क्यों लाया जाता है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 15: Urfi Javed made serious allegations against the makers of the show, says the show is meant for boosting Shamita Shettys career
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा कि अक्षरा और जीशान जैसे कंटेस्टेंट्स असल में ज्यादा लोकप्रिय हैं। लेकिन, अब लगता है कि जैसे बिग बॉस सिर्फ शमिता शेट्टी के करियर को बूस्ट करने के लिए ही बनाया गया है।' उर्फी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। वहीं,  कुछ यूजर्स उर्फी की बात से सहमत नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Urfi Javed made serious allegations against the makers of the show, says the show is meant for boosting Shamita Shettys career
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद का सफर शो में जल्द ही खत्म हो गया। उर्फी बिग बॉस से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि, उर्फी हमेशा ही इन सबको नजरअंदाज करती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed