फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 Umar Riaz spoke against Tejasswi Prakash said she is jealous of me

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के खिलाफ बोले उमर रियाज, कहा- वह मुझसे जलती हैं

Wed, 19 Jan 2022 01:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 19 Jan 2022 01:26 AM IST
सार

बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद अब उमर रियाज ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उमर ने तेजस्वी प्रकाश के खिलाफ बात की है। उमर के मुताबिक, तेजस्वी उनसे जलती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Umar Riaz spoke against Tejasswi Prakash said she is jealous of me
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमर रियाज बिग बॉस 15 से बाहर आ चुके हैं। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 में उमर रियाज के खेल को ज्यादातर लोगों ने पसंद किया था और जब उमर रियाज को इस रियलिटी शो से बाहर किया गया, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर हंगामा भी मचाया। इस खेल में उमर के फैंस को उनकी और करण कुंद्रा की दोस्ती खूब पसंद आई थी लेकिन उमर और तेजस्वी के बीच ज्यादा खास दोस्ती नहीं थी, जिसकी झलक कई बार देखने को मिली। दोनों गेम के दौरान कम ही साथ खेलते नजर आते थे। वहीं, अब उमर रियाज ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी और अपनी बहस की असल वजह बताई है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Umar Riaz spoke against Tejasswi Prakash said she is jealous of me
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91

दरअसल, उमर रियाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश के बारे में खुलकर बात की। उनका मानना है कि तेजस्वी प्रकाश उनसे जलती थीं क्योंकि करण कुंद्रा के लिए खेल में उमर पहली प्राथमिकता होते थे। उमर ने कहा, ‘मैं कभी भी तेजस्वी से जलता नहीं था। हम कभी भी एक साथ समय नहीं बिताते थे। करण तेजस्वी के साथ ही रहता था और ये ठीक भी है क्योंकि वह अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहता था। लेकिन मुझे ये जरूर लगता है कि तेजस्वी मुझसे जलती थीं क्योंकि करण ने हमेशा मुझे ज्यादा प्राथमिकता दी है। खेल के दौरान भी करण के लिए मैं ही पहले नंबर पर होता था। करण ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है और यही चीज वह पचा नहीं पाईं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Umar Riaz spoke against Tejasswi Prakash said she is jealous of me
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91

इस इंटरव्यू में उमर रियाज ने करण कुंद्रा संग अच्छी दोस्ती के बारे में भी बात की है। उन्होंने अपनी और करण की दोस्ती का कारण बताते हुए कहा कि वह दोनों ही उत्तर भारत से हैं और इसी वजह से उनकी भाषा काफी सामान थी। उन दोनों के बीच कनेक्शन भी काफी कम समय में बन गया और अब उमर के लिए करण बड़े भाई की तरह हैं। इस इंटरव्यू में उमर ने ये भी बताया कि वो दोनों ही बहुत ही बेकार डांसर हैं इसलिए भी उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई। शो में दोनों की दोस्ती पक्की थी और इसमें कुछ फेक नहीं था।

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Umar Riaz spoke against Tejasswi Prakash said she is jealous of me
उमर रियाज, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

उमर रियाज को कुछ समय पहले ही ‘वीकेंड का वार’ में घर से बाहर कर दिया गया था। उमर और प्रतीक के बीच एक टास्क के दौरान बहस हुई थी और इसी दौरान उमर ने प्रतीक को धक्का दे दिया था। इसके बाद ही सजा के तौर पर उमर को घर से बाहर किया गया। हालांकि, फैंस ने बिग बॉस के इस फैसले को गलत बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed