फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: The set makers of the show accused of theft the makers got trolled for copying Matthew Mazotas Pink Flamingo

Bigg Boss 15: शो का सेट बनाने वालों पर चोरी का आरोप, मैथ्यू माजोटा की पिंक फ्लैमिंगो कॉपी करने पर मेकर्स हुए ट्रोल

Sun, 17 Oct 2021 08:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 17 Oct 2021 08:01 PM IST
सार

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस- 15 के घर को इस बार दो हिस्सों में बांटा गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: The set makers of the show accused of theft the makers got trolled for copying Matthew Mazotas Pink Flamingo
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस- 15 में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस बार घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। ऐसे में मुख्य जहां एक तरफ ओटीटी में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं, तो दूसरी तरफ जंगलवासी के रूप में सभी कंटेस्टेंट्स जंगल एरिया में रह रहे हैं।

विज्ञापन

जंगल थीम पर आधारित बिग बॉस के घर में जंगल से जुड़ी कई चीजें मौजूद हैं जिनमें एक गुलाबी फ्लैमिंगो भी शामिल है। वहीं, अब एक आर्टिस्ट ने शो के सेट मेकर पर पॉपुलर फ्लैमिंगो डिजाइन को चुराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: The set makers of the show accused of theft the makers got trolled for copying Matthew Mazotas Pink Flamingo
बिग बॉस 15 का घर - फोटो : सोशल मीडिया

डाइट सब्या नामक एक डिजाइनर ने कॉपी किए गए फ्लैमिंगो और ऑरिजिनल फ्लैमिंगो की एक तस्वीर शेयर कर नाराजगी जताई है। डाइट सब्या ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, बिग बॉस का सेट वाकई बताता है कि उन्हें आर्ट की जरूरत है। असली आर्ट होम मैथ्यू माजोटा का है। बिग बॉस 15 के सेट डिजाइनर ने इसकी गंदी कॉपी की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Diet Sabya (@dietsabya)

 

वहीं, इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के सेट मकर्स काफी ट्रोल हो रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस का सेट ओमंग कुमार ने तैयार किया है। पिंक फ्लैमिंगो, मैथ्यू माजोटा का असली डिजाइन है जिसे 3.9 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है। फ्लैमिंगो की इस मूर्ति को फ्लोरिडा के टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: The set makers of the show accused of theft the makers got trolled for copying Matthew Mazotas Pink Flamingo
बिग बॉस 15 का घर - फोटो : सोशल मीडिया
मैथ्यू ने पिछले साल एयरपोर्ट के लिए ये पब्लिक आर्टवर्क तैयार किया था, जिसकी घोषणा उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी। ये एक पिंक फ्लैमिंगो का स्कल्पचर है, जिसमें फ्लैमिंगों को पानी पीते हुए दिखाया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Matthew Mazzotta (@matthewmazzotta)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed