Bigg Boss 15: शेफाली जरीवाला ने जय भानुशाली को दी जुबान पर लगाम रखने की सलाह, माही विज ये यूं लगाई क्लास
जय के एक बार फिर गाली देने पर अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की उनकी क्लास लगा दी।
विस्तार
बिग बॉस 15 शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही घर में जिन दो कंटेस्टेंट के बीच लगातार दुश्मनी कायम है वो है जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल। जबसे प्रतीक घर में आए हैं तबसे लगातार इन दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा। इसी क्रम में बीचते दिनों शो में एक बार फिर से जय और प्रतीक के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जहां जय भानुशाली की बात से एक बार फिर प्रतीक के सब्र का बांध टूट गया।
फिर से हुई लड़ाई के दौरान जय एक बार फिर प्रतीक को गाली देते दिखाई दिए। वहीं, जय के एक बार फिर गाली देने पर अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की क्लास लगा दी है। बाकी लोगों की तरह ही शेफाली जरीवाला ने भी जय भानुशाली की बोली पर टिप्पणी कर दी।
उन्होंने ट्वीट किया कि मैं इस समय बिग बॉस 15 देख रही हूं। शो में सितारों की लव स्टोरी देखना मजेदार होगा। प्रतीक सेहजपाल शो में काफी अच्छा गेम खेल रहा है। हालांकि, प्रतीक को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। वहीं, जय भानुशाली को अपनी जुबान पर लगाम लगानी चाहिए।
Just started watching #bb15…must say it’s a very interesting lineup of contestants.#PratikSehajpal doing great, but must keep a check on aggression.#JayBhanusali pls watch your mouth.@EndemolShineIND #bestwishes #BiggBoss
— Shefali Jariwala (@shefalijariwala) October 6, 2021
Ufff u didn’t mind ur actions in ur season who are u to talk. https://t.co/sq4yiTwumr
— Mahhi vij (@VijMahhi) October 15, 2021