फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Rashmi Desai reacts to Afsana Khans knife-killing act says koi dhudh ka dhula nahi hai

Bigg Boss 15: अफसाना खान के चाकू मारने वाली हरकत पर रश्मि देसाई ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कोई दूध का धुला नहीं है

Wed, 10 Nov 2021 05:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 10 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वीआईपी जोन के लिए खुद का चुनाव ना होने पर अफसाना खान काफी नाराज नजर आईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rashmi Desai reacts to Afsana Khans knife-killing act says koi dhudh ka dhula nahi hai
रश्मि देसाई,अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के चर्चित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार नए- नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में फिनाले की रेस के लिए मुकाबले जारी है। इसी क्रम में हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में वीआईपी जोन के लिए खुद का चुनाव ना होने पर अफसाना खान काफी नाराज नजर आई। इतना ही नहीं उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने खुद को चाकू से नुकसान तक पहुंचाने की कोशिश की। 

विज्ञापन

इस वीडियो के सामने आते ही दर्शक इस पर अलग-अग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर अफसाना पर एक पोस्ट साझा किया है। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे अफसाना दर्द में है और अन्य प्रतियोगी उनके मन की हालत को नहीं समझ रहे हैं।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rashmi Desai reacts to Afsana Khans knife-killing act says koi dhudh ka dhula nahi hai
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि ने अपनी पोस्ट में लिखा, "इससे भी ज्यादा दुख की बात है कि इतनी अच्छी प्रतिभा और कोई नहीं जानता कि वह किस दौर से गुजर रही है। अंदर और बाहर लोग सिर्फ जज करते हैं और किस लिए? हम सभी अपनी और दूसरों की गलतियों से सीखते हैं। कोई दूध का धुला नहीं। उसे समझने और रिस्पेक्ट करने की जरूरत है। बरतन हर घर में बजते हैं।”


 

Bigg Boss 15: Rashmi Desai reacts to Afsana Khans knife-killing act says koi dhudh ka dhula nahi hai
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या वह अफसाना के बारे में बात कर रही हैं? इस तरह के परेशान करने वाले प्रोमो को मेकर्स और चैनल को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि यह दर्शकों को परेशान कर सकता है।” वहीं, यूजर को जवाब देते हुए रश्मि ने कहा, 'उन्होंने दिखाया लेकिन लोगों ने मजाक उड़ाया। वास्तव में दुख की बात है।”

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rashmi Desai reacts to Afsana Khans knife-killing act says koi dhudh ka dhula nahi hai
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, टास्क के तहत कैप्टन उमर रियाज को करण कुंद्रा, निशांत भट, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान के बीच वीआईपी जोन के लिए तीन प्रतियोगियों को चुनना पड़ा। उन्होंने अफसाना को छोड़ दिया और अन्य तीन प्रतियोगियों को चुना। ऐसे में अफसाना खुद को रोक नहीं पाई और अपना आपा खो बैठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed