Bigg Boss 15: घर में एंट्री लेते ही नेहा भसीन के निशाने पर आए करण कुंद्रा, कहा- पीछे मत बोलना वरना...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी दिलचस्प रहा। क्योंकि बिग बॉस 15 में फाइनली वीकेंड के वार पर घर में नेहा भसीन और राकेश बापट वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री ले चुके हैं। एक तरफ जहां राकेश हमेशा की तरह सभी से घुले-मिले तो नेहा भसीन ने घर में एंट्री लेते ही कुछ घरवालों पर निशाना साधा और अपना खेल खेलना शुरू कर दिया। एक तरफ नेहा भसीन जहां प्रतीक सहजपाल से शिकायत करती हुई नजर आईं तो घर के अंदर आते ही उन्होंने करण कुंद्रा को अपना निशाना बनाया।
शमिता को किया आगाह
नेहा भसीन घर में बार-बार ये कहती हुई नजर आईं कि लगता है करण कुंद्रा को मेरा घर में आना अच्छा नहीं लगा तो वही दूसरी तरफ उन्होंने शमिता को आगाह करते हुए कहा कि करण बिग बॉस के घर में किसी का नहीं है। नेहा भसीन ने कहा कि करण हर किसी के पीठ पीछे बात करता है और साथ ही उन्होंने निशांत के सामने भी करण और तेजस्वी को बेनकाब करने की कोशिश की।
करण ने भी कही ये बात
जब नेहा भसीन ने दो तीन बार पीछे ये बोला कि करण उन्हें घर में देखकर खुश नहीं है। जिसके बाद जाकर उन्होंने करण को कहा कि तुम मुझे देखकर खुश नहीं लग रहे तो करण ने इस पर तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि मैं खुश क्यों नहीं होऊंगा, जिसका जवाब देते हुए नेहा ने कहा आप सबके पीठ पीछे बोलते हो मेरे सामने ही बोलना हमेशा।
करण ने कहा बनानी है दूरी
जब सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यू दसानी घर पर आए और उन्होंने घर वालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें बताना था कि वो घर के किस सदस्य के साथ 6000 फीट की दूरी बनाना चाहते हैं तो करण ने नेहा भसीन को बुलाकर कहा कि वो उनसे दूर रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी नेहा से बिलकुल भी नहीं बनने वाली है आते ही उन्होंने उनसे पंगे लेने शुरू कर दिए हैं। जैसे उन्होंने घर में आते ही उनके साथ किया उसे देखने के बाद।