फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal proposes to Maisha in front of everyone Salman gave this reaction

Bigg Boss 15: ईशान सहगल ने सबके सामने मायशा को किया प्रपोज, सलमान ने दी यह प्रतिक्रिया

Mon, 18 Oct 2021 02:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Oct 2021 02:06 AM IST
सार

इस सीजन अपने लव एंगल से सुर्खिया बटोरने वाले ईशान ने आखिरकार शो के तीसरे हफ्ते में मायशा से अपने दिल की बात भी कह दी।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal proposes to Maisha in front of everyone Salman gave this reaction
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान घरवालो से मुखातिब हुए। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ बीते हफ्ते घर में हुई हर हरकत का हिसाब-खिताब लिया बल्कि सभी घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को कई मजेदार दृश्य देखने को मिले। 

विज्ञापन

दरअसल, आज के एपिसोज में इस सीजन के लव बर्ड ईशान सहगल और मायशा अय्यर के कुछ खास पल देखने को मिले।  इस सीजन अपने लव एंगल से सुर्खिया बटोरने वाले ईशान ने आखिरकार शो के तीसरे हफ्ते में सबके सामने मायशा से अपने दिल की बात भी कह दी।

विज्ञापन

 

Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal proposes to Maisha in front of everyone Salman gave this reaction
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

मायशा से अपने दिल की बात कहते हुए ईशान ने घुटनों पर बैठकर मायशा को प्रपोज करते हुए कहा कि क्या वह उनकी मायशान बनेंगी। इसके बाद इस कपल ने इश्क वाला लव गाने पर एक रोमांटिक डांस भी किया। इस दौरान मायशा ने भी ईशान को आई लव यू टू कहते हुए अपने प्यार का इजहार किया। 

Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal proposes to Maisha in front of everyone Salman gave this reaction
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है बिग बॉस में इस तरह से कोई जोड़ी बनी हो। हालांकि, ईशान और मायशा की यह लव स्टोरी शो के इतिहास की अब तक की सबसे तेज स्टोरी है। इस सीजन दोनों का प्यार खूब सुर्खियों में हैं। वहीं बीते हफ्ते दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी आए थे। जिसके बाद शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने दोनों को सीमा में रहने की सलाह भी दी थी। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Ishaan Sehgal proposes to Maisha in front of everyone Salman gave this reaction
ईशान- मायशा - फोटो : सोशल मीडिया

इधर ईशान के इस सरप्राइज के बाद सलमान ने मायशा से पूछा कि वह इतनी टेंशन में क्यों हैं। इस पर मायशा ने बताया कि वह नहीं चाहतीं कि आज ईशान शो से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि ईशान सुरक्षित और घर में उनके साथ रहें। जिसके बाद मायशा की यह इच्छा पूरी भी हो गई। दरअसल, दशहरे के मौके पर आज शो से किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed