{"_id":"61f8faa377c80c4b94188b5d","slug":"bigg-boss-15-here-s-what-salman-khan-told-pratik-sehajpal-after-he-emerged-as-first-runner-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: फर्स्ट रनरअप बनने पर सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल से क्या कहा था? अब हुआ खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: फर्स्ट रनरअप बनने पर सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल से क्या कहा था? अब हुआ खुलासा
Tue, 01 Feb 2022 03:06 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 01 Feb 2022 03:06 PM IST
सार
टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनरअप रहे प्रतीक सहजपाल ने सबका दिल जीत लिया है। भले ही इस साल ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ले गई हों पर शो हारकर भी बाजीगर प्रतीक सहजपाल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
विस्तार
टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनरअप रहे प्रतीक सहजपाल ने सबका दिल जीत लिया है। भले ही इस साल ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ले गई हों पर शो हारकर भी बाजीगर प्रतीक सहजपाल रहे हैं। प्रतीक सहजपाल ने ने बिग बॉस ओटीटी से शुरुआत की थी जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। चार महीने के सफर के बाद 30 जनवरी को जब इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ तो प्रतीक सहजपाल को पहला रनर-अप घोषित किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल से क्या कहा था?
विज्ञापन
सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को दी थी यह सलाह
प्रतीक सहजपाल ने शो के बाद सलमान से मिली करियर सलाह का खुलासा किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। प्रतीक ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि 'सुल्तान' अभिनेता सलमान खान ने उन्हें केवल कड़ी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। प्रतीक सहजपाल ने बताया कि उन्हें सलमान खान ने कहा था "अगर आपको कुछ चाहिए, तो आपको कभी भी मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए, यहां तक कि जरूरत पड़ने पर भीख मांगना चाहिए।'' प्रतीक ने कहा कि सलमान खान ने उनसे कहा था कि अगर मुझे कुछ चाहिए तो मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।
विज्ञापन
प्रतीक ने कहा कि वह सलमान की विनम्रता और जुनून से प्रेरित हैं। अभिनेता सलमान खान ने 'बिग बॉस 15' के प्रतियोगी और फर्स्ट रनरअप रहे प्रकीक को खुद की टी-शर्ट भी उपहार में दी थी। जिसके लिए सलमान खान को प्रतीक ने धन्यवाद दिया और अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था "सभी के प्यार और समर्थन एवं टी-शर्ट के लिए भाई का धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको मुझ पर गर्व है। सपने सच होते हैं बस विश्वास होना चाहिए।"
विज्ञापन