फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 15 fame Ieshaan Sehgaal may be play as lead actor in ekta kapoor show Naagin 6

Naagin 6: बिग बॉस फेम ईशान सहगल की ‘नागिन 6’ में एंट्री! बनेंगे लीड एक्टर?

Fri, 21 Jan 2022 12:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 21 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि 'नागिन 6' के लिए बिग बॉस फेम ईशान सहगल को अप्रोच किया गया है। हालांकि, उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। 

विज्ञापन
Bigg boss 15 fame Ieshaan Sehgaal may be play as lead actor in ekta kapoor show Naagin 6
ईशान सहगल, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकता कपूर का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ का सीजन 6 ऑनएयर होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। ‘नागिन 6’ का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसे देखने को बाद अब फैंस शो की थीम से लेकर कास्ट तक के बारे में चर्चा कर रहे हैं। लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से नागिन के लीड एक्टर और एक्ट्रेस से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नही आई है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने चुकी हैं, जिसमें कई टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के शो में आने के दावे किए जा चुके हैं। वहीं, अब ‘नागिन 6’ से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि एकता कपूर के इस शो के लिए बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है।

विज्ञापन

Bigg boss 15 fame Ieshaan Sehgaal may be play as lead actor in ekta kapoor show Naagin 6
ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 15 में नजर आ चुके ईशान सहगल को ‘नागिन 6’ के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें इस सीरियल में लीड एक्टर के तौर पर अप्रोच किया गया है या फिर उन्हें सेकंड एक्टर के रूप में लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ‘नागिन 6’ में दो लीड एक्टर नजर आएंगे। इसके अलावा, एक विलेन भी मौजूद होगा। यानी इस बार एकता कपूर ‘नागिन 6’ को टीआरपी के चार्ट में टॉप पर लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 15 fame Ieshaan Sehgaal may be play as lead actor in ekta kapoor show Naagin 6
नागिन 6 - फोटो : social media

ईशान सहगल से पहले भी ‘नागिन 6’ के लिए कई एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, पार्थ समथान, शहीर शेख समेत कई अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। बता दें कि अर्जुन बिजलानी नागिन के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं। उनके साथ मौनी रॉय दिखाई दी थीं। इस सीजन में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन

Bigg boss 15 fame Ieshaan Sehgaal may be play as lead actor in ekta kapoor show Naagin 6
नागिन 6 का दूसरा प्रोमो हुआ रिलीज - फोटो : social media

कुछ समय पहले नागिन 6 का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिससे खुलासा हुआ कि इस बार ‘नागिन’ की कहानी कोरोना वायरस पर आधारित होगी। हैरानी की बात ये है कि नागिन ही कोरोना वायरस से पूरे देश की रक्षा करती नजर आएगी। प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस थीम को खूब ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब देखना होगा कि इस सीरियल को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed