फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive

Exclusive: डॉनल बिष्ट ने खुद को बताया तेजस्वी प्रकाश का सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन, बोलीं- घर में वह सबसे फेक लड़की

Wed, 20 Oct 2021 08:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 20 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
डॉनल बिष्ट, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram

डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या को बिग बॉस से घरवालों के वोटो द्वारा घर से बेघर किया गया। घर से बाहर आने के बाद डॉनल बिष्ट ने अमर उजाला के साथ अपना अनुभव साझा किया और इसी के साथ उन्होंने बताया कि तेजस्वी उन्हें घर में सबसे फेक कंटेस्टेंट लगती हैं। अपने सफर के अलावा डॉनल ने घरवालों के व्यवहार और उनके गेम प्लान को लेकर भी खुलकर बातचीत की। 

विज्ञापन


प्रश्न: दो हफ्ते बिग बॉस में आपने बिताए हैं डॉनल बिष्ट, कैसा अनुभव रहा आपका?

उत्तर: बहुत जल्दी निकल गई और बहुत जल्दी निकाल दी गई मैं क्योंकि वो एक दिल वाले को घर में बर्दाश्त नहीं कर सकते, लेकिन मैंने खूब कोशिश की और काफी लोगों का दिल जीता। जब मैं बाहर आई तो मैंने देखा लोग मुझे बहुत सहयोग दे रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाया है। तो मैं खुश हूं, क्योंकि मैंने दिल जीता है।
विज्ञापन


प्रश्न: डॉनल आपके प्रशंसक तो आपको सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको मौका मिला तो आप घर में जाएंगी और आपकी तरफ से क्या नया देखने को मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर: बिलकुल अगर मौका मिलेगा तो मैं दोबारा जाऊंगी, मैं अभी खुलना शुरू हुई थी, मुझे समझ आ ही रहा था कौन कैसा है और कौन अच्छा है, कौन प्लानिंग प्लॉटिंग कर रहा था। ये सब समझ रही थी, लेकिन तभी उन लोगों ने निकाल दिया। वीकेंड के वार के बाद चीजें बदली थी, लेकिन उन्होंने प्लानिंग करके निकाल दिया, जबकि मैं सबके साथ अच्छी थी। बस काफी कुछ सीखा है मैं उम्मीद करूंगी जिसका दिल अच्छा हो वो ये शो जीते, क्योंकि वहां पर ज्यादातर लोग फॉलो करते है, बहुत कम लीडर्स है तो अगर वो अच्छे नहीं होंगे तो गेम गंदा हो जाएगा।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रश्न: आपके हिसाब से कौन फॉलोवर और कौन लीडर है घर में?

उत्तर: लीडर जो है वो करण कुंद्रा और निशांत है जो थोड़े सकारात्मक हैं और जो मुझे नकारात्मक लगते हैं वो है विशाल, तेजस्वी, जय भी बीच में हैं। क्योंकि मुझे पता लगा कि इन तीनों ने मिलकर ही मुझे साइडलाइन करने का प्लान बनाया था। अफसाना ने बताया मुझे उनके सामने। जब मैं घुसी ही थी तभी उन्हें लगा कि मैं एक स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट हूं और तेजस्वी को टक्कर दे सकती हूं। वहां वो बोलते थे कि किसी और को तुम्हारे सामने हम खड़ा नहीं होने देंगे। तो ये सब होता था। प्लानिंग प्लॉटिंग करके लोग आए थे जो मैंने बिलकुल भी नहीं की थी। इससे पहले मैंने बिग बॉस नहीं देखा है। मुझे नहीं पता ये गेम कैसे खेला जाता है। मैं सही थी। मैंने लोगों का दिल जीता और मैं खुश हूं, ट्रॉफी मेरे लिए मायने नहीं रखती लोगों का दिल जीतना मायने रखता है, वो मुझे मिला मेरे लिए बहुत है।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रश्न: शुरुआती हफ्तों में लोग यही सोच रहे थे कि डॉनल की वो फायर कैसे बाहर आएगी?

उत्तर: आपसे जब लोग बात करेंगे तब आप अपना फायर साइड दिखा सकते हो, लोग आपको नजरअंदाज कर रहे हो तो लोग वो कैसे देख पाएंगे। मैं ये नहीं दिखा सकती कि मैं झगड़ा कर रही हूं और वो ऐसा दिखाना चाह रहे थे कि मैं झगड़ा ही करती हूं जो मैं नहीं करती। मैं एक अच्छी इंसान हूं, महिला सशक्ति करण में मैं विश्वास रखती हूं। ऐसा होता है कि जब सामने वाले को ये लगता है कि ये अपनी राय रखने वाली है, ये किसी की बातों में नहीं आएगी और अपने लिए खड़ी होगी वो घबरा गए और उन्होंने मुझे नजरअंदाज करने की कोशिश की गई। मुझे बोला सबके साथ घुलो-मिलो मैंने ये भी किया। मैं जो हूं मैं वही थी। जब तीसरा हफ्ता शुरू हुआ मुझे महसूस हुआ मैं कितना भी अच्छा करूं ये फिर भी मेरे साथ गलत ही करेंगे। विशाल को मैं भाई बोलती थी लेकिन वो खिलाफ रहे। अफसाना का साथ दिया, तो लोग मेरे खिलाफ हो गए और बोला साथ मत दो, लेकिन मुझे जो सही लगा मैंने साथ दिया। सलमान भाई ने भी बोला था जब ऐसी कोई स्थिति होती है तो आप उसे अकेले नहीं छोड़ देते हैं। उन्होंने कोशिश की मैं उसे छोड़ दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती थी।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रश्न: क्या आपको लगा था आप टारगेट हो रही हैं?

उत्तर: क्योंकि उन्हें पता था कि मैं मजबूत महिला हूं और मेरी खुद की राय है। तेजस्वी के साथ मेरा जो झगड़ा था वो भरोसे का झगड़ा था। जो उसने जो मेरा तोड़ा और सबने उसमें उसका साथ दिया। सबने मिलकर भरोसे की धज्जियां उड़ा दी। उसे घुमाकर मुद्दा बना दिया। ये लोग प्लान करते थे कि डॉनल को कैसे नकारत्मक तरह से दिखाए, मुझे टास्क में शामिल नहीं करते थे। वो मैप वाला टास्क था। मैंने मैप बनाया था तेजस्वी कुछ नहीं करती थी। मैंने मैप बनाया। विशाल को पता था कि मैप मैंने बनाया है, लेकिन वो तेजस्वी का नाम लेते थे। मैंने कहा उनसे आपने मेरा नाम कभी नहीं लिया ये गलत है। इस तरह से प्लानिंग प्लॉटिंग करते थे कि मुझे नकारात्मक दिखाए। लेकिन सच नहीं छुपता। भरोसा तोड़ना छोटी बात नहीं है और उन्होंने उसे रोटी का मुद्दा बना दिया।

अफसाना से वो उट्ठ्क-बैठक लगवाते थे। सामने तारीफ पीछे बुराई करते थे, कहते थे हमारी मुट्ठी में हैं। धीरे-धीरे अफसाना को मैंने समझाया और मैं हमेशा महिला सशक्तिकरण को मानती हूं तो मुझे लगता है महिलाओं को किसी के आगे झुकना नहीं चाहिए। उसको पट्टी पढ़ाते थे वो भाई-बहन है लेकिन ऐसा नहीं होता। पूरे 20 कैमरा के सामने आप उसे उट्ठक बैठक करवाते थे। जब ये अफसाना को समझ आया तब हमारी बातें हुई और हमारी दोस्ती हुई। तब उन्होंने बताया कि इनका प्लान था मुझे साइड लाइन करने का क्योंकि अगर मैं उभरकर आई तो इन्हें पछाड़ दूंगी, इसलिए वो मौका ही नहीं देते थे। वो नकारात्मक साइड दिखाने लगे मेरी। वो ऐसी बाते करते थे कि क्या छपेगा वो वही बाते करते थे। वो हर चीज कैमरा के लिए करते थे। मुझे लगता है अच्छे दिल वाला जीतना चाहिए।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

प्रश्न: ऐसा कहा जाता है घर में जो अच्छे दिल वाला है वो गेम में आगे तक नहीं जाते, क्या वजह है?

उत्तर: मैंने कभी भी कोई प्लान नहीं किया था। मैं वैसा बर्ताव करती हूं जैसे सामने वाला मेरे साथ बर्ताव करता है। मैं कुछ सोच के नहीं चलती हूं। मैं इसलिए नहीं निकाली गई क्योंकि मेरा दिल साफ था, लेकिन उन्हें पता था कि मैं बुद्धिमान हूं, मैं समझती थी उनका गेम प्लान क्या है। उन्हें पता था कि मैं उनकी बातों में नहीं आने वाली हूं। उन्हें पता था मैं उभरकर सामने आऊंगी, इसलिए उन्हें मौका मिला उन्होंने मुझे निकाल दिया। वीकेंड के वार के बाद निशांत भट्ट और बाकी कुछ सदस्यों ने मुझे कहा कि तुम्हारे अंदर वो फायर है।

प्रश्न: आपको क्या लगता है घर में सबसे ज्यादा फेक और रियल कंटेस्टेंट कौन है?

उत्तर: तेजस्वी और विशाल सबसे ज्यादा फेक है वो कैमरा के सामने दिखाने के लिए बात करते हैं सिर्फ। शमिता सबसे ज्यादा फेक हैं जो सबकी बातों में आती हैं, वो बहुत अमानवीय हैं। मेरी आंख के पास नील पड़ा था और मैंने उनसे बर्फ मांगी, लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया देने से। मेडिकल रूम में नहीं था उस वक्त लेकिन उन्होंने मना कर दिया मुझे। अफसाना के हाथ में चोट लगी थी तब भी उन्होंने मदद नहीं की।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रियल कौन है....

निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, प्रतीक और अफसाना रियल है, बाकी और कोई नहीं है।

प्रश्न: क्या आपको लगता है आपका एविक्शन अनफेयर था?

उत्तर: मैं अपने से ज्यादा विधि के लिए हैरान हूं क्योंकि वो तो उनकी खास थी बहुत ज्यादा, उसको ही उन्होंने निकाल दिया। वो तो फॉलोवर थी उससे सारे काम करवाते थे, लेकिन उसे ही निकाल दिया। घरवालों के हाथ में था तो फिर कैसे उसे निकाल दिया। सिंबा और अकासा ऐसे थे जो कुछ नहीं करते थे। लेकिन उनको नहीं निकाला। मैं उनके लिए खतरा था।

प्रश्न: आपके डांस के उमर दीवाने हो गए थे उनके साथ आपकी दोस्ती बढ़ रही थी, जबकि जो शुरुआत थी वो लड़ाई से हुई थी?

उत्तर: उमर मेरा अच्छा दोस्त है वो मुझे बताता था कि विशाल और शमिता तुम्हें भड़का रहे हैं कि अफसाना के साथ मत रहो, लेकिन तुम्हारा दिल साफ है तो वो ही करना जो सही हो। ये हमेशा उन्होंने बोला है। शुरुआत में उन्हें नहीं समझ आया था, लेकिन धीरे-धीरे जब उन्हें समझ आया तो दोस्ती हुई। उन्हें समझ आ गया कि मेरी खुद की राय है, जिसे लोग दबा रहे हैं। बहुत डांस किए थे मैंने घर में पता नहीं दिखाया या नहीं दिखाया। मैं खुश हूं कि लोगों को वो पसंद आया अगर मैं वहां रहती तो और एंटरटेन करती। मैं निशांत को हमेशा गुरुजी बोलती थी क्योंकि वो हमें डांस सिखाते थे। मैं सबसे प्यार करती हूं, लेकिन मैं चाहती हूं अच्छा सदस्य ही उसे जीते।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

प्रश्न: आपको क्या लगता है कौन ट्रॉफी का हकदार है?

उत्तर: करण और निशांत मुझे ठीक लगते हैं गेम में।

प्रश्न: आपका और तेजस्वी का भी घर में काफी खींचतान देखने को मिला। खाने को लेकर आप पर सवाल उठे।

उत्तर: तेजस्वी जैसे घर में आई थीं उन्होंने सब कुछ ले लिया था। मैं ऐसी नहीं हूं कि बीच में जाऊं। मैं हमेशा खड़ी रहती थी मदद के लिए वहां पर। लेकिन तेजस्वी हमेशा से यही चाहती थी कि मुझे किचन में घुसने नहीं देना है। मैं कभी बात करती थी तो वो अनदेखा कर देती थी। मैं खड़ी थी मैं मदद करने की पूरी कोशिश करती थी। उसकी तरह से कभी सकारात्मक प्रतिक्रिया मुझे नहीं मिली। जब मैं रोयी हूं तो वो हमेशा बोलती थी कि हां रोना कंटेट हैं। वो हमेशा उसी हिसाब से सोचती थी। वो कंटेट की भूखी थी। वो मुझसे बात ही नहीं करते थे क्योंकि बात होगी तो बातचीत बढ़ेगी और मैं दिखूंगी तो वो यही कोशिश करते थे कि ऐसा करो कि मैं दिखाई ही नहीं दूं। उसने किचन में मेरे मुंह पर झूठ बोला और कसम खाई। हर किसी ने उसका साथ दिया। सब उसके फॉलोवर हैं।

bigg boss 15 contestant donal bisht slams tejasswi prakash says i was a big threat for her and she is most fake person in the house exclusive
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram

प्रश्न: मायशा के साथ झगड़ा हुआ आपका ईशान से बॉन्ड था तो उसके बारे में आपका क्या कहना है?

उत्तर: मायशा के चक्कर में ही पूरी बॉंडिंग खराब हुई है। उसका गेम प्लान था कपल बनाना, लेकिन मेरा वो गेम प्लान नहीं था। ईशान मेरा दोस्त था। मायशा के आने के बाद ईशान बदल गया था। चैरट वाला जो टास्क था उसमें मायशा और ईशान दोनों झूठे दिखाई दिए। उसने मुझे हमेशा टारगेट किया है। वो मुंह पर अच्छी है वो मुझे गाली दे रही थी। ऐसा होता है कि एक भी अगर आपके खिलाफ हो तो सब उसका साथ देते हैं। विधि ने भी मुझ पर इल्जाम लगाया। मुझपर सब गिरे लेकिन किसी ने मुझसे तबीयत नहीं पूछी।

प्रश्न: घर के बाहर किस-किस से दोस्ती रखना चाहेंगी?

उत्तर: अफसाना, करण, निशांत भट्ट और प्रतीक भी ठीक है। अकासा बहुत खराब है वो पीछे बहुत बोलती हैं प्रतीक के पीछे पड़ी रहती हैं। ईशान मायशा के पास कुछ नहीं है दर्शकों को दिखाने के लिए, लेकिन ठीक है आपको जो करना है करो बस दिल से अच्छे रहो। तेजस्वी बहुत गेम प्लान करती हैं, मैं उनसे कभी नहीं मिलना चाहूंगी।

फैंस के लिए कुछ कहना चाहेंगी...

मैं ये कहना चाहती हूं कि आपने अपने समर्थन से मुझे जिता दिया है। सच्चा दिल आ ही जाता है सबके सामने। मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया और वैसे स्वीकार किया जैसी मैं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed