बिग बॉस 15 को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है और अपने पहले ही हफ्ते में शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार और दोस्ती वाला रिश्ता भी साफ होता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर प्यार देखने को मिल रहा है, तो कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दुश्मनी का रिश्ता शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, अब धीरे-धीरे जंगलवासियों के बीच भी आग लगनी शुरू हो गई है। ये बात सच है कि, करण कुंद्रा, जय भानुशाली जैसे कंटेस्टेंट घर में जंगलवासियों को एक रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह जंगल का रास्ता पूरा कर बिग बॉस के मेन घर में पहुंच जाए।
उनकी इस कोशिश के बीच अफसाना खान और विशाल कोटियन की लड़ाई अब बढ़ती जा रही है। 11 अक्तूबर के एपिसोड में अफसाना और विशाल के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस ड्रामे के बीच अफसाना ने विशाल को नामर्द तक कह दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बवाल देखने को मिला।
2 of 5
अफसाना खान
- फोटो : Instagram
दरअसल, घर में पूरी हुई इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया में अफसाना खान और सिंबा नागपाल एक साथ आगे आए। इस दौरान अफसाना विशाल को नॉमिनेट करने पर अड़ी रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कह दिया कि वह विशाल को ही नॉमिनेट करेंगी, वरना वह खुद इस शो से बाहर जाना पसंद करेंगी। इस बवाल के बाद सिंबा नागपाल और अफसाना ने आपसी सहमति से विशाल कोटियन को नॉमिनेट किया।
3 of 5
विशाल कोटियन
- फोटो : Instagram
हालांकि, अफसाना ने इस ड्रामे के थोड़ी देर बात ही विशाल से माफी मांगी। इस दौरान अफसाना ने विशाल से कहा कि, आप नहीं बात करना चाहते, तो ठीक है मत कीजिए। इसके बाद विशाल और अफसाना के बीच एक बार फिर से जमकर बहस हुई। इस दौरान गुस्से में विशाल ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अफसाना भड़क गईं। विशाल ने कहा कि, जब मुंह खोलती हैं गंद ही निकालती है। विशाल की इस बात पर अफसाना भी काफी ज्यादा भड़क गईं। इस दौरान अफसाना ने गुस्से में कहा कि, इसे अकल नहीं है कि लड़की से कैसे बात करते हैं। इतना ही नहीं, गुस्से में अफसाना ने ये भी कहा कि, तू मर्द नहीं लगता मुझे।
4 of 5
करण कुंद्रा
- फोटो : Instagram
इस पूरे बवाल के बाद बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान करण ने सबके बीच एक छोटा सा केक काटा और सबने उनके लिए हैप्पी बर्थडे गाना गाया।
5 of 5
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान विशाल कोटियन, विधि पांड्या, अफसाना खान, डोनल, अकासा सिंह और ईशान सहगल नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा कि, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।