फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 14 winner Rubina dilaik face gets infected swell due to suffering from fever actress shares photos

Bigg Boss: बिग बॉस की इस विनर के मुंह का हुआ बुरा हाल, तस्वीरें देख फैंस भी हो गए परेशान

Sat, 11 Feb 2023 02:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 11 Feb 2023 02:58 PM IST
सार

बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद रुबीना इस बार अपने काम नहीं अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस भी परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 winner Rubina dilaik face gets infected swell due to suffering from fever actress shares photos
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद रुबीना झलक दिखला जा 7 में भी नजर आई हैं। वहीं, एक्ट्रेस कई शोज का हिस्सा रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने काम नहीं अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। अभिनेत्री की तबीयत ठीक नहीं है और ऐसे में उनके चेहरे का बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

Bigg Boss 14 winner Rubina dilaik face gets infected swell due to suffering from fever actress shares photos
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका चेहरा और होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रुबीना की आंखें भी लाल हो रखी हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। 

Rana Daggubati: कानूनी मुसीबत में फंसे राणा दग्गुबाती! जमीन विवाद में दर्ज हुआ केस

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 14 winner Rubina dilaik face gets infected swell due to suffering from fever actress shares photos
रुबीना दिलैक - फोटो : insta

रुबीना दिलैक ने तस्वीरों के शेयर करते हुए लिखा, 'बुखार, गले में खराश. इन्फेक्शन और सूजे हुए होंठ...मैं किसी बतख की तरह लग रही हूं। अपना ये हाल देखकर खुद पर हंसी और गुस्सा दोनों आ रहा है।' रुबीना की इन तस्वीरों पर फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्त कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'नइयो लगदा' के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज, कल रिलीज होगा गाना

विज्ञापन

Bigg Boss 14 winner Rubina dilaik face gets infected swell due to suffering from fever actress shares photos
रुबीना दिलैक - फोटो : insta

एक्ट्रेस की ये हालत देखकर एक ओर कुछ लोग काफी परेशान है,तो दूसरी ओर कुछ इसमें भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गई,' तो दूसरे ने लिखा, 'ये दिखाने की जरूरत क्या है फेक लेडी।' वहीं, फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि रुबीना को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 7' में देखा गया था,जिसमें वह फाइनलिस्ट थीं।

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed