{"_id":"63e7527cef0f85da15017460","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-naiyo-lagda-teaser-starring-salman-khan-pooja-hegde-song-out-tomorrow-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'नइयो लगदा' के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज, कल रिलीज होगा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'नइयो लगदा' के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज, कल रिलीज होगा गाना
Sat, 11 Feb 2023 02:15 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:15 PM IST
सार
सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। वहीं, आज सलमान खान ने वेलेंटाइन डे और भी खास बनाने के लिए अपनी फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस भाईजान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। वहीं, अब फिल्म के पहले गाने 'नइयो लगदा' का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। वहीं, आज सलमान खान ने वेलेंटाइन डे और भी खास बनाने के लिए अपनी फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी कर दिया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे लद्दाख में शूट किया गया। गाने में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं, यह कल रिलीज होगा।
विज्ञापन
Sid-Kiara: कियारा को भाई मिशाल ने शादी में दिया था यह खास तोहफा, संगीत नाइट का वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
विज्ञापन
View this post on Instagram
'किसी का भाई किसी की जान' के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। वहीं, गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के ने लिखे हैं। इसके अलावा पलक मुच्छल ने गाने को अपनी आवाज दी है। गाना के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब पूरा गाना रिलीज होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
Kangana Ranaut : पंगा गर्ल कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, इस बात पर एक्टर को कहा 'बेचारा'
बता दें कि सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान पूजा हेगड़े के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे,तो इनके अलावा शहनाज गिल भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी।
Gulmohar: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद स्टार स्टूडियोज का एक और फैमिली एंटरटेनर, शर्मिला टैगोर की धमाकेदार वापसी