Bigg Boss 13: बदल जाएगा 'बिग बॉस' का माहौल, रश्मि के बाद अब शहनाज से रोमांस करेंगे सिद्धार्थ
'बिग बॉस' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का रोमांटिक वीडियो कुछ दिन पहले शहनाज ने शूट किया था। यह वीडियो एक टास्क के दौरान शूट किया गया था। वीडियो विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी की फिल्म 'साथियां' के गाने 'उड़ी उड़ी' पर था। इस गाने पर सिद्धार्थ और रश्मि को 'दिल से दिल तक' सीरियल में रोमांस करते हुए पहले देखा जा चुका था। जिसे एक बार फिर दर्शकों को शो में देखने को मिला। रश्मि के बाद अब सिद्धार्थ रोमांटिक मूड में शहनाज के साथ नजर आने वाले हैं। इसका प्रोमो वीडियो भी आ गया है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बिग बॉस जासूस अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दोनों एक साथ अच्छे लग रहे हैं। इस प्रोमो में शहनाज सिद्धार्थ को खुद को उठाने को कहती हैं। हालांकि सिद्धार्थ उन्हें उठाने से मना करते हुए दिखाई दिए। शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री रश्मि की तरह दिखेगी या नहीं यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
रश्मि संग सिद्धार्थ के रोमांस करते हुए वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ-शहनाज को भी इस तरह से दिखाने की मांग कर रहे थे। दरअसल, शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की घर में सबसे ज्यादा बनती है। दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं और हंसी मजाक भी करते हैं। इसके अलावा यह दोनों एक दूसरे के साथ किसी भी परिस्थिति में साथ दिखते हैं।
इन दोनों की इसी बॉन्डिंग की वजह से प्रशंसकों को सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी अच्छी लगती है। इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटड थे जिसमें शहनाज कौर गिल का नाम भी शामिल था। हालांकि शहनाज सुरक्षित हो गई हैं। जबकि माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की किस्मत का फैसला एक दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में होगा।
यह भी पढ़ें- BB13: मधुरिमा तुली की एंट्री को लेकर मां ने तोड़ी चुप्पी, एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल को लेकर कही ये बात