फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big changes expected on small screen

इस दिसंबर बहुत कुछ बदलेगा छोटे परदे पर

Sat, 01 Dec 2012 10:55 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 01 Dec 2012 10:55 AM IST
विज्ञापन
big changes expected on small screen

यूं तो छोटे परदे पर खूब बदलाव और नए ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं लेकिन इस बार दिसंबर शुरू होते ही छोटे परदे पर प्रसारित कई धारावाहिकों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और ये बदलाव पहली दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। इतना ही नहीं 3 दिसंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में भी इन धारावाहिकों में कई बदलाव दिखाई देंगे।

विज्ञापन


कलर्स चैनल
कलर्स पर जहां एक नया क्राइम बेस्ड शो 'शैतान- ए क्रिमिनल माइंड' 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है वहीं इसी दिन 'बिग बॉस 6' को 'अलग छै' बनाने के लिए पहली बार करीना कपूर फिल्म 'दबंग 2' का फर्स्ट लुक जारी करेंगी और अपने आइटम नंबर 'फेविकॉल से' पर भी जमकर डांस करेंगी।
विज्ञापन


लाइफ ओके
लाइफ ओके पर आने वाला पौराणिक शो 'देवो के देव महादेव' में इस सोमवार यानी 3 दिसंबर को शिव-पार्वती पुत्र गणेश जी की एंट्री होगी। अभी तक इसके सिर्फ प्रोमोज ही दिखाए जा रहे थे लेकिन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गणेश अपने नटखट रूप में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार प्लस
स्टार प्लस पर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे आने वाला धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' 3 दिसंबर से बंद हो जाएगा। इस जगह को भरने के लिए 'काली एक अग्निपरीक्षा' के नाम को भुनाते हुए 'काली- एक पुनरावतार' शो 3 दिसंबर से शुरू होगा और इस शो का टाइम रात 8 बजे रहेगा जिसे आप लोग सोमवार से शुक्रवार तक देख सकते हैं।

सोनी टीवी
सोनी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में 4 दिसंबर को महाएपीसोड दिखाया जाएगा जिसमें इसी चैनल पर प्रसारित दूसरा शो 'क्या हुआ तेरा वादा' को मर्ज करके दिखाया जा रहा है। खबर है कि बड़े अच्छे लगते हैं' में महाएपीसोड के बाद एक बड़ा बदलाव भी आने वाला है। शो के लीड करैक्टर राम कपूर अब शो को अलविदा कह रहे हैं। इसकी भूमिका भी तैयार कर ली गई है और 4 दिसंबर के महाएपीसोड में राम कपूर को शो में मार दिया जाएगा। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रोमोज के मुताबिक, गोली लगने के बाद डॉक्टर्स राम को मृत घोषित कर रहे हैं।

यूटीवी स्टार्स
यूटीवी स्टार्स 3 दिसम्बर को बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देगा। यानी यूटीवी स्टार्स में 'वॉक ऑफ द स्टार'  में देवआनंद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

छोटे परदे पर कुछ अन्य बदलाव
दिसबंर के शुरूआत में ही आपको कुछ और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कलर्स चैनल पर इसी साल शुरू हुआ धारावाहिक 'कैरी – रिश्ता खट्टा मीठा' जल्द बंद होने वाला है। इस शो की कम टीआपी के कारण ऐसा किया जा रहा है।, इसीलिए इस शो की कहानी का भी अंत किया जा रहा है। हालांकि इस शो के बदले पौराणिक शो 'जय जग जननी मां दुर्गा' शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

सोनी चैनल पर प्रसारित 'क्या हुआ तेरा वादा' में दिसंबर के शुरूआत में ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ये शो में 10 से 15 साल तक की लीप ले सकता है। वहीं इसी शो के प्रदीप को कहानी में मारने का प्लान है लेकिन बाद में उनकी एंट्री एक षड्यंत्र के तहत हो सकती है। इधर इसी धारावाहिक की लीड करैक्टर अनुष्का सरकार भी इस शो को छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। वाकई इस शो में लीप आने से काफी कुछ बदल सकता है।


स्टार प्लस पर आने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दिसंबर के पहले सप्ताह में पांच साल की लीप लेने वाला है। अभी स्टार कास्ट के नए लुक की तैयारी चल रही है। हालांकि ये शो अभी चार साल पूरे कर चुका है।

अब देखना होगा कि छोटे परदे पर ये बदलाव चैनलों की टीआरपी पर कितना असर डालते हैं क्योंकि 08 दिसंबर से टैम रेटिंग शुरू होने की बात कहीं जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed