बिग बॉस 7: जानें अब तक क्या-क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' सीजन 7 शुरू हुए 12 दिन बीत गए हैं। इस घर में अब तक की गतिविधियों ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।
जिन्होंने अभी तक इस शो का एक भी भाग नहीं देखा है वह चिंतित नहीं हों क्योंकि हम इन 12 दिनों की सारी गतिविधियां आप तक पंहुचा रहे हैं।
शो का फारमेट इस बार काफी अलग रहा जिसमें 'बिग बॉस' का घर दो हिस्सों में बांटा गया। एक ओर जन्नत और दूसरी ओर जहन्नुम।
कुल 15 प्रतिभागी इसमें लाए गए जिनको दोनों घरों में रहने के लिए भेजा गया। कौन जन्नत में रहेगा और कौन जहन्नुम में इसकी जिम्मेदारी शो के दो प्रतियोगियों तनीषा और एंडी को सौंपी गई।
पहले ही दिन से जन्नत और जहन्नुम वासियों के बीच खटपट शुरू हो गई। जहन्नुम वासियों को लगा कि उनके साथ पक्षपात हो रहा है।
इस बीच जहन्नुम में रहने वाले अरमान कोहली की आए दिन लोगों से लड़ाई हुई। लड़ने वालों में गौहर खान, काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा का नाम प्रमुख रहा।
प्रत्यूषा की लव लाइफ कंट्रोवर्सी भी गौहर के माध्यम से शो में दिखाई दी। राजेश खन्ना की लिव इन रिलेशन पार्टनर अनीता आडवानी की कंट्रोवर्सी को भी भुनाने का प्रयास किया गया जब अनीता ने राजेश के बारे में कुछ बातें बताईं।
जन्नत की कमांड तनीषा के हाथों में आने के बाद इस घर में उनसे कुछ लोग चिड़ने लगे। जिनमें एंडी जिनसे तनीषा की सबसे ज्यादा पटती थी उनके बागी हो गए। जन्नत और जहन्नुम में रहने वाले लोगों की अदला बदली का ट्विस्ट भी शो में डाला गया।
जिसके बाद अरमान को जहन्नुम से जन्नत में भेजा गया और ये ट्रेंड अब चालू हो गया है। गौहर और कुणाल का प्रेम प्रसंग भी शो में शुरू हो गया है।
वहीं एंडी को संग्राम सिंह पर डोरे डालते हुए भी दिखाया गया है अब एक बांग्लादेश के मॉडल आसिफ की भी शो में एंट्री कराई गई है। जन्नत वासियों के लिए विशिंग वॉल की भी व्यवस्था की गई है जिसके जरिए वह अपनी इच्छा पूरी करवा सकते हैं।