बिग बॉस के नॉमीनेशन राउंड में बड़ा ट्विस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के नॉमीनेशन राउंड में भी अब एक बहुत ही नया और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अब तक प्रतियोगियों को एक-एक करके शो से विदा किया जाता है और नॉमीनेशन की प्रक्रिया में किसी एक का नाम प्रस्तावित किया जाता रहा है लेकिन अब इसमें बदलाव होने वाला है।
अब नॉमीनेशन की प्रक्रिया के तहत दो अपोजिट लोगों के ग्रुप बनाए जाएंगे। ये ग्रुप बाद में बिग बॉस को जाकर बताएंगे कि वह किन लोगों को नॉमीनेट करना चाहते हैं। आज रात एंडी और अरमान, तनीषा और गौहर एवं एली व सोफिया के ग्रुप बनेंगे।
बाद में इन ग्रुप के साथियों की अदला-बदली भी होगी। जिसके तहत अरमान और गौहर का भी ग्रुप बनेगा। बाद में इन तीनों ग्रुपों को अलग-अलग कांफ्रेंस रुम में बुलाया जाएगा व इनसे तीन लोगों को नॉमीनेट करने को कहा जाएगा।
ग्रुप के सदस्यों से भी ये पूछा जाएगा कि वह अपने में से किसी एक को नॉमीनेट करना चाहें तो कर दें। काम्या को कैप्टन होने के नाते विशेष पावर दी जाएगी।