प्रिंस नरूला ने जीता बिग बॉस का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 9 के फाइनल एपिसोड में प्रिंस नरूला को विजेता घोषित किया गया। जबकि उपविजेता ऋषभ सिन्हा रहे।प्रिंस नरूला को 35,18,909, ऋषभ सिन्हा को 34,01,889, मंदाना करीमी को 32,67,008 और रोशेल मारिया राव को 27,56,708 वोट मिले।
आखिरी चार फाइनलिस्ट में प्रिंस के अलावा मंदाना करीमी, ऋषभ सिन्हा और रोशेल राव शामिल थे। शो के फिनाले एपिसोड में चारों प्रितभागियों को अपनी अपनी मूर्ती के सामने खड़ा होना था और बटन दबाना था। जिसे सबसे कम वोट मिले होंगे उसकी मूर्ती फट जाएगी और वो आउट हो जाएगा।
बिग बॉस 11 अक्टूबर 2015 को शुरू हुआ ये शो आखिरकार तीन महीने बाद खत्म हुआ जिसे सलमान खान ने होस्ट किया।
इस प्रक्रिया में सबसे पहले रोशेल राव आउट हुईं। प्रिंस नरूला ने बाकी तीन प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए विजेता की ट्रॉफी और कैश प्राइज हासिल किया।
तीन महीनों तक चला चुनौतियां का ये शो
तीन महीनों तक चले इस शो में कई चुनौतियां और टास्क हुए। घर में कई लड़ाइयां भी हुईं लेकिन अंत में सब शांत हो गया। प्रिंस को विजेता घोषित करने के साथ ये नंवा सीजन भी खत्म हो गया।
गौरतलब है कि ये सीजन पिछले कई सीजन के मुताबिक सबसे कम टीआरपी और लोकप्रियता वाला रहा। इस बार कई प्रतिभागियों ने टास्क में हिस्सा लेने से भी मना कर दिया। इसी कारण बार बार घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी कराई गई।
ऋषभी, प्रिया, कवंलजीत, पुनीत, नोरा फतेही, जिजेल ठकराल वाइल्ड कार्ड एंट्री बन कर आए पर कोई विजेता नहीं बना।प्रिंस को शुरुआत में डबल ट्रबल के लिए कोई अपना जोड़ीदार नहीं चुन रहा था लेकिन आज वहीं विजेता बने।