फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti singh shares her son lakshya photos in Harry Potter look pictures went viral on internet

Social Media: भारती सिंह के बेटे का हैरी पॉटर लुक हुआ वायरल, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस ने कहा- उफ्फ कितना क्यूट है

Sun, 17 Jul 2022 02:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 17 Jul 2022 02:00 PM IST
सार

 कॉमेडियन ने हाल ही में अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में उनका बेटा हैरी पॉटर के लुक में नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Bharti singh shares her son lakshya photos in Harry Potter look pictures went viral on internet
भारती सिंह का बेटा लक्ष्य - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिता रही हैं। कुछ महीने पहले ही मां बनीं भारती ने हाल ही में फैंस के साथ अपने बेटे की झलक साझा की थी। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं अपने बेटे की तस्वीर के साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया था। इसकी बीच अब कॉमेडियन ने हाल ही में अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में उनका बेटा हैरी पॉटर के लुक में नजर आ रहा है।

विज्ञापन

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा लक्ष्य हैरी पॉटर बना हुआ है। हैरी बने लक्ष्य इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में नन्हे लक्ष्य के सिर पर भूरे रंग की टोपी, काले रंग का राउंड फ्रेम वाला चश्मा और हाथ में छड़ी लिए बेहद प्यारे अंदाज में सोते हुए नजर आ रहे हैं। लक्ष्य की इन तस्वीरों को देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। साथ ही इस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।   

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती और हर्ष के बेटे की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री गौहर खान ने लक्ष्य की तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं, एक्ट्रेस अली गोनी ने लक्ष्य की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, माशाल्लाह, अल्लाह बुरी नजर से बचाए। इसके अलावा सारा खान ने भारती के बेटे को क्यूटी पाई बताया है। इसके अलावा फैंस भी लगातार इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, उफ्फ कितना क्यूट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ओ कितना क्यूट है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, गोला किन्ना क्यूट है। गौरतलब है कि हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने तीन दिसंबर 2017 को एक- दूसरे से शादी की थी। अपनी शादी के पांच साल बाद यानी इसी साल तीन अप्रैल को दोनों ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया। बेटे के जन्म के कुछ समय बाद कपल ने फैंस के साथ अपने बेटे की तस्वीरें साझा की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed