{"_id":"61f92ed89568c7573b57035e","slug":"bharti-singh-shares-a-video-from-the-sets-of-hunarbaaz-with-mithun-chakraborty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Social Media: भारती सिंह ने शेयर किया मिथुन चक्रवर्ती का मजेदार वीडियो, बोलीं- कोई इनका डायपर बदलो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Social Media: भारती सिंह ने शेयर किया मिथुन चक्रवर्ती का मजेदार वीडियो, बोलीं- कोई इनका डायपर बदलो
Tue, 01 Feb 2022 06:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:35 PM IST
सार
भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का है। इस वीडियो में भारती ने मिथुन चक्रवर्ती को इंस्टाग्राम फिल्टर की मदद से बच्चा बना दिया है।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती, भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रियलिटी शो हुनरबाज इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो को मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर जज कर रहे हैं। तो वहीं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इस शो में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। हुनरबाज के सेट से भारती सिंह के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिसमें वह कंटेस्टेंट्स और जज मिथुन चक्रवर्ती के साथ खूब मस्ती-मजाक करती हुई नजर आती हैं। वहीं, अब भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम फिल्टर की मदद से मिथुन चक्रवर्ती को बच्चा बना दिया है। इतना ही नहीं, वह मस्ती मजाक में डायपर पर भी एक बात कह देती हैं।
विज्ञापन
भारती सिंह की मिथुन चक्रवर्ती संग मस्ती
दरअसल, भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती इंस्टाग्राम का फिल्टर इस्तेमाल करती हैं और फिर मिथुन चक्रवर्ती को छोटा बच्चा बना देती हैं। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती वीडियो में एक मासूम बच्चे की तरह ही लग रहे हैं। भारती वीडियो बनाते हुए अभिनेता से पूछती हैं, ‘क्या कर रहा था मेरा मिथुन? अले अले चॉकलेट खाएगा? बेबी!’
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती को बनाया बच्चा
इस वीडियो की मजेदार बात ये है कि मिथुन चक्रवर्ती को पता नहीं होता कि भारती सिंह उनका वीडियो बनाते हुए चाइल्ड फेस फिल्टर का इस्तेमाल कर रही हैं। इसी वजह से वह वीडियो में अजीब एक्सप्रेशन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, भारती सिंह की मस्ती यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद भारती क्रू मेंबर्स से कहती हैं, ‘इनका डायपर बदल दो फटाफट। गीला है।’ इस पर मिथुन चक्रवर्ती हैरानी वाले एक्सप्रेशन देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, ‘सबसे प्यारा बेबी हमारा।’
मां बनने वाली हैं भारती सिंह
भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही भारती ने बेहद ही मजेदार अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था, जिसके बाद ही उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिलीं। हालांकि, भारती इन दिनों भी काम को पूरा समय दे रही हैं, जिस वजह से उनकी खूब तारीफ हो रही है।