फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti Singh and Krishna Abhishek will share the stage with Kapil Sharma

शादी की खबरों के बीच कपिल शर्मा कर रहे हैं टीवी पर वापसी, साथ में दिखेगी ये तिकड़ी

Sat, 03 Nov 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh and Krishna Abhishek will share the stage with Kapil Sharma
kapil and bharti - फोटो : twitter
कपिल शर्मा के फैंस एक बार फिर से कपिल को हंसी का ठहाका लगाते हुए देखेंगे। खबरों की मानें तो 25 नवंबर से 'द कपिल शर्मा शो' शुरू होने जा रहा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दूसरे सीजन में कपिल के साथ दो और कॉमेडियन हंसी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस शो में कपिल के साथ भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आएंगे। जब इस बारे में भारती से पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'यह हम लोगों की मेगा रियूनियन है। दर्शकों के लिए यह कॉमेडी का डबल डोज होगा।' वहीं शो में आने के लिए कीकू शारदा का नाम पहले ही कंफर्म हो चुका है।
विज्ञापन


टीवी की दुनिया में वापसी करने से पहले कपिल लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे थे। कपिल के इन ट्वीट्स पर भारती लगातार जवाब दे रही थीं। तब से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारती शो में आ सकती हैं। हालांकि कृष्णा अभिषेक का कपिल के शो में आना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। आपको बता दें, कई साल पहले कपिल, कृष्णा और भारती की तिकड़ी टीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' में दिखाई दी थी। लोगों ने इस शो को काफी पसंद भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां एक ओर कपिल की वापसी की खबर इन दिनों चर्चा में है तो वहीं शादी की भी। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। जैसी ही ये खबर आई कपिल के फैंस के चेहरे पर खुशी छा गई। ये भी कहा जा रहा है कि कपिल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed