BB 18 Promo: 'बिग बॉस 18' से बेदखल होंगे अविनाश मिश्रा? जानें सोशल मीडिया पर अटकलों को कैसे मिली हवा?
'बिग बॉस 18' का आगामी एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प होने जा रहा है। जानें क्यों सलमान खान के शो से अविनाश मिश्रा के बेघर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 18' अपने हाई-ऑक्टेन ड्रामा और घर के भीतर प्रतियोगियों की तीखी नोकझोंक से हलचल मचा रहा है। शो में अविनाश मिश्रा अपने गुस्सैल स्वभाव का प्रदर्शन कई दफा कर चुके हैं। हालांकि, इस बार मामला ज्यादा गंभीर लग रहा है। अविनाश इस बार अपने गुस्से पर काबू करने में असफल साबित हुए हैं। अविनाश ने प्रतियोगी दिग्विजय राठी के साथ कहासुनी के दौरान कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख उनके प्रशंसक चिंतित हो उठे हैं। अटकलें हैं कि अविनाश मिश्रा को उनकी हरकत की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
अविनाश मिश्रा ने खोया अपना आपा
'बिग बॉस 18' के आगामी एपिसोड में जबर्दस्त गर्मागर्मी देखने को मिलेगी। टाइम गॉड बनने के लिए प्रतियोगियों के बीच एक टास्क होगा। हालांकि, टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी के बीच जुबानी जंग छिड़ जाएगी और देखते ही देखते ये हाथापाई में तब्दील हो जाएगी। इस दौरान अविनाश अपना आपा खो बैठेंगे और दिग्विजय को धक्का देते हुए जमीन पर गिरा देंगे।
KBC 16: 'केबीसी 16' में छलका 13 साल की हेतवी का दर्द, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी से उठ किया ये काम, जीते लिए दिल
View this post on Instagram
'बिग बॉस 18' से बाहर होंगे अविनाश मिश्रा?
'बिग बॉस 18' का यह नवीनतम प्रोमो सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है। कलर्स टीवी ने प्रोमो को अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है, 'टाइम गॉड बनने के लिए छिड़ी है जंग, देखिए क्या-क्या काम करेंगे घरवाले एक दूसरे के संग।' प्रोमो को देखकर दिग्विजय और अविनाश के प्रशंसकों के बीच भी सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है। वहीं, इसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या 'बिग बॉस' इसमें दखल देंगे और क्या अविनाश मिश्रा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा?
Childrens Day: बाल दिवस पर देखिए शानदार टीवी शो, शक्तिमान-शाका लाका बूम बूम-सोन परी को लोग आज भी नहीं हैं भूले