KBC 16: 'केबीसी 16' में छलका 13 साल की हेतवी का दर्द, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी से उठ किया ये काम, जीत लिए दिल
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन के जेस्चर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बिग बी ने 13 साल की हेतवी के भावुक होने पर कुछ ऐसा किया जिसे देख दर्शक गदगद हो उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो में भावुक हुईं युवा हेतवी
अहमदाबाद की 13 वर्षीय हेतवी पटेल अमिताभ बच्चन को बताती हैं कि उनका एक भाई है, जो कि स्पेशल चाइल्ड है। उनके बारे में बात करते हुए हेतवी कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि मेरे भाई के बहुत सारे दोस्त हों, लेकिन मेरा भाई अनोखा है तो सब उसको इग्नोर करते हैं।' ये बोलने के बाद हेतवी फूट-फूट कर रोने लग जाती हैं।
बिग बी ने दिया दिलासा
छोटी हेतवी को रोता देखकर बिग बी खुद को रोक नहीं पाते हैं और उन्हें दिलासा देते हुए एक ऐसा जेस्चर अपनाते हैं जिसे देखकर प्रशंसक गदगद हो उठे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के होस्ट कहते हैं, 'ऐसा मानना गलत होगा कि वो अलग हैं। वो एक विशेष व्यक्ति हैं।'
अमिताभ के जेस्चर ने जीते दिल
इसके बाद सदी के महानायक हेतवी के आंसू पोंछने के लिए उठते हैं। यह देखकर दर्शक तालियां बजाने लगते हैं। सीनियर बच्चन ने अपने जेस्चर से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के सबसे विनम्र और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं।हेतवी ने जीती इतनी रकम
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति 16' सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। खेल की बात करें तो हेतवी 3 लाख 20 हजार रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाती हैं और एक्सपर्ट हेल्प हेल्पलाइन की मदद लेती हैं। एक्सपर्ट की मदद से हेतवी रकम जीतने में सफल होती हैं।
Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' में शामिल होंगे शिवा राजकुमार? निभाएंगे दिलचस्प किरदार