फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu

TRP Week 7: सास-बहू सीरियल को पीछे छोड़ 'बिग बॉस 16' ने मारी बाजी, 'अनुपमा' को TRP में तगड़ा झटका

Thu, 23 Feb 2023 02:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 23 Feb 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
अनुपमा, बिग बॉस 16 - फोटो : social media

साल 2023 के सातवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग बताने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस सामने आई टीआरपी रेटिंग ने सबको हिलाकर रख दिया है क्योंकि इस बार पूरी लिस्ट का कायापलट हो गया है। इस वीक हुए बड़े फेरबदल ने सभी दर्शकों के साथ-साथ स्टार प्लस के सबसे सक्सेसफुल शो के मेकर्स को भी तगड़ा झटका दिया है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में ऐसा क्या बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन

barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

बिग बॉस 16
'बिग बॉस' सीजन 16 ने जाते-जाते सबका हाल बेहाल कर दिया है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का फिनाले पिछले हफ्ते टॉप 5 तक पहुंचने में कामयाब रहा था, लेकिन इस बार 'बिग बॉस 16' के फिनाले ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर कबजा जमा लिया है। जी हां, यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन टीवी की रानी 'अनुपमा' को 440 वोल्ट का झटका लगा है। बिग बॉस 16 के फिनाले को 3.3 मिलियन व्यूअरशिप इमप्रेशंस मिले हैं।
Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
पिछले साल से टीआरपी लिस्ट पर राज करने वाले स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' का ताज इस बार छिन चुका है। रूपाली गांगुली, सुधांशू पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर यह शो इस बार दूसरे स्थान पर रहा है। शो में इस समय माया और अनुज के करीब आने का ट्रैक चल रहा है, जिसका मतलब साफ है कि अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है। हालांकि, मेकर्स का ऐसा करना दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। इस बार शो को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। 

विज्ञापन

barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : insta

गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंग के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी में एक पायदान की गिरावट हुई। सीरियल में सई की एंट्री विराट और पत्रलेखा के घर में होने जा रही है। हालांकि, लोगों को सई का विराट के फिर से करीब आना खूब पसंद आ रहा है, लेकिन बिग बॉस ने लिस्ट में एंट्री मारकर सबका खेल बिगाड़ दिया है। इस हफ्ते 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। 

barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
इमली - फोटो : Social media

इमली
स्टार प्लस के शो 'इमली' में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। चीनी की सच्चाई सामने आने के बाद इमली ने ठान ली है कि वह किसी भी कीमत पर अथर्व को तलाक नहीं देगी। ऐसे में वह लगातार खेल रच रही है। इस बार शो 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ चौथे स्थान पर है। 
Vishal Krishna Reddy: मौत के पंजे से बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल, शूटिंग सेट पर बेकाबू ट्रक आया और...

barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta

ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले 13 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस बार टॉप 5 में आखिरी स्थान पर रहा है। 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए इस शो में अक्षरा की वापसी हो चुकी है। इतने वर्षों तक अपने परिवार से दूर रही अक्षरा के वापस आने से सभी बेहद खुश हैं।

barc trp week 7 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh bigg boss 16 imlie faltu
टीआरपी - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 

  सीरियल का नाम   व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. पंड्या स्टोर 2.1
7. ये है चाहतें 2.0
8. फाल्तू  2.0
9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.9
10. कुमकुम भाग्य  1.8
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed