फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   balika vadhu, siddharth shukla

'बालिका वधू' फेम सिद्वार्थ शुक्ला हुए लापता

Tue, 26 Nov 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
balika vadhu, siddharth shukla
'बालिका वधू' में मुख्य किरदार शिव का रोल निभाने वाले अभिनेता सिद्वार्थ शुक्ला अचानक से लापता हो गए हैं। वो दो दिनों से शो के सैट पर भी नहीं पंहुचे हैं।
विज्ञापन


और न ही उनके न आने की किसी वजह का पता चल सका है। ऐसे में सभी को चिंता सता रही है कि आखिर सिद्वार्थ कहां गुम हो गए हैं। हैरानी की बात ये भी है कि उनके घरवालों को भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में अब सिद्वार्थ के लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाने के बारे में सोचा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सिद्वार्थ पिछले कुछ दिनों से धारावाहिक के सैट पर लेट आ रहे थे जिस कारण उनको समय से आने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद तो सिद्वार्थ सैट पर आए थे पर अब वो अचानक से गायब हो गए हैं उनका फोन भी बंद आ रहा है। उनकी मां भी उनसे संपर्क नहीं साध पा रहीं।

गौरतलब है कि शो की टीआरपी कम होने के बाद शो में सिद्वार्थ शुक्ला की बतौर शिव एंट्री हुई थी जिससे आनंदी की शादी हुई।

शिव की एंट्री के बाद शो की टीआरपी फिर से बढ़ गई और सिद्वार्थ की भी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ी। इसके बाद सिद्वार्थ 'झलक दिखला जा' में भी आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed