{"_id":"574d64d34f1c1bd24c109c78","slug":"balika-vadhu-enters-limca-book-of-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" आनन्दी ने गाड़ दिए झंडे, बालिका वधु लिम्का रिकार्ड में दर्ज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आनन्दी ने गाड़ दिए झंडे, बालिका वधु लिम्का रिकार्ड में दर्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
आनंदी और जगदीश
- फोटो : getty
मशहूर हिन्दी टीवी सीरियल बालिका वधू ने हाल ही में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। यह सबसे लंबा चलने वाला सीरियल है जिसने अब तक 2000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। देश के घर-घर में प्रचलित यह सीरियल बाल विवाह जैसे मुद्दे पर आधारित है।
विज्ञापन
Trending Videos
बालिका वधू
- फोटो : getty
राजस्थान के एक गांव की रहने वाली छोटी सी आनंदी की शादी जगदीश से करवा दी जाती है जो खुद स्कूल में पढ़ता है। इस सीरियल में दिखाया गया है कि छोटी सी आनंदी की जिंदगी शादी के बाद किस तरह से बदल जाती है। पढ़ने-लिखने और खेल-कूद के दिनों में उससे घर का काम कराया जाता है।
अपने बचपने के दिनों से ससुराल संभालने, अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के इस सफर को वो अपनी बेटी नंदिनी के साथ बांटती हैं।
अपने बचपने के दिनों से ससुराल संभालने, अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के इस सफर को वो अपनी बेटी नंदिनी के साथ बांटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी आनंदी
- फोटो : getty
कलर्स चैनल पर प्रसारित इस सीरियल का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी प्रथा के प्रति देश के लोगों को जागरूक करना है। देश के कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां बचपन में ही बच्चों का विवाह कर दिया जाता है। किताब संभालने की जगह उन्हें अपने घर एवं परिवार की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं। अविका गौर ने छोटी आनंदी का किरदार बखूबी निभाया था।