फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Avinash Sachdev Bigg Boss OTT 2 contestant talks about his relationships claims his marriage was the best

Avinash Sachdev: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अविनाश का लव लाइफ पर छलका दर्द, अपनी शादी को बताया सबसे अच्छा रिश्ता

Thu, 06 Jul 2023 09:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 09:01 PM IST
सार

अपने करीबी दोस्तों जाद हदीद और जिया शंकर के साथ बातचीत के दौरान अविनाश ने बताया कि कैसे शालमली देसाई के साथ उनकी शादी उनके जीवन में अब तक का सबसे अच्छा रिश्ता था।

विज्ञापन
Avinash Sachdev Bigg Boss OTT 2 contestant talks about his relationships claims his marriage was the best
अविनाश सचदेव - शालमली देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेता अविनाश सचदेव इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस शो में उनकी पूर्व मंगेतर पलक पुरसवानी के जाने के बाद उनकी लव लाइफ की काफी चर्चा हुई है। अविनाश ने अपने पुराने रिश्तों के बारे में बात की है। हाल ही में अपने करीबी दोस्तों जाद हदीद और जिया शंकर के साथ बातचीत के दौरान अविनाश ने बताया कि कैसे शालमली देसाई के साथ उनकी शादी उनके जीवन में अब तक का सबसे अच्छा रिश्ता था।

विज्ञापन

सबसे अनमोल रिश्ता था मेरी शादी
जाद और जिया से बात करते हुए अविनाश ने बताया, 'मेरी शादी मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा रिश्ता था।' जब जाद ने कहा कि आपको इसे तभी सुलझा लेना चाहिए था, तो अविनाश ने कहा, 'नहीं, यह कुछ और था। यह हमारी ट्यूनिंग, वाइब या हमारे व्यक्तिगत संबंधों के कारण नहीं था। हमें इसे खत्म करना पड़ा। इसका कारण कोई नहीं जानता। मेरे दोस्तों को भी क्योंकि मैंने उसके माता-पिता से वादा किया था। मैं अब कारण भूल गया हूं।' 
विज्ञापन


शालमली से नहीं है कोई कॉन्टेक्ट 
वह आगे बोले, 'मुझे अभी कुछ समय पहले पता चला कि शालमली ने अप्रैल में शादी कर ली है। मेरे पास उसका कोई कॉन्टेक्ट नंबर भी नहीं है, फेसबुक, इंस्टाग्राम, कुछ भी नहीं। कोई फोन कॉल नहीं, कोई व्हाट्सएप नहीं। किसी ने मुझे बताया कि उसने शादी कर ली है, जिसका मतलब है कि वह खुशहाल जिंदगी जी रही है।' बता दें, शालमली और अविनाश की मुलाकात उनके टीवी शो, 'इस प्यार को क्या नाम दूं सीजन 2' के सेट पर हुई थी, उन्होंने कुछ समय तक डेट किया और फिर 2015 में शादी कर ली थी। हालांकि, दो साल बाद उनका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Filmy Wrap: टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर घुसा तेंदुआ और शादी करेंगे ऋतिक-सबा? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

शालमली के अलावा इनके साथ रहा अविनाश का रिश्ता
शालमली से शादी के अलावा अविनाश रुबीना दिलैक और पलक पुरसवानी के साथ रिलेशनशिप में थे। अविनाश ने रुबीना को चार साल तक डेट किया था, वहीं उनकी सगाई पलक पुरसवानी से हुई थी। शालमली की बात करें तो वह सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। उन्होंने 'थपकी प्यार की' जैसे शो लिखे हैं।
Anil Kapoor: अनिल कपूर को भा गई विद्या बालन की 'नीयत', बोले- पूरी टीम को मिलना चाहिए स्टैंडिंग ओवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed