{"_id":"5b6596854f1c1b827d8b695d","slug":"attack-on-tv-actress-rupali-ganguly-police-arrest-two-attacker","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर बदमाशों ने किया हमला, कार के शीशें तोड़ किया लहूलुहान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर बदमाशों ने किया हमला, कार के शीशें तोड़ किया लहूलुहान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
रुपाली गांगुली
मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर मुंबई के वर्सोवा में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह अपनी कार से कहीं जा रही थीं कि रास्ते में उन्हें बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में रुपाली को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इन दोनों ने पहले रुपाली की कार रोकी और फिर उनके कार का शीशा तोड़ दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई। चोटिल रुपाली को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी दी गई वह घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि इनमें से एक का नाम दहानू और दूसरे का परेल है।
विज्ञापन