फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Asim Riaz talks about Sidharth Shukla sudden demise Model Said He knew It Before It Happened

Asim-Sidharth: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर आसिम रियाज का बड़ा खुलासा, बोले- मैं पहले से जानता था...

Sun, 26 Feb 2023 08:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 08:37 PM IST
सार

आसिम ने सिद्धार्थ की अचानक मौत को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ उनके सपने में आए थे और वह पहले से इस बारे में जानते थे। 

विज्ञापन
Asim Riaz talks about Sidharth Shukla sudden demise Model Said He knew It Before It Happened
Asim Riaz Sidharth Shukla - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो सितंबर 2021 के दिन सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुए निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। वह टेलीविजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थे। उनके निधन की खबर सुनने के बाद टीवी जगत के तमाम लोगों को बहुत तगड़ा झटका लगा था। अभिनेता ने बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लिया था और उस दौरान उनकी मुलाकात आसिम रियाज से हुई थी। दोनों की दोस्ती की शुरुआत थोड़ी खट्टी मीठी रही थी। हाल ही में आसिम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें सिद्धार्थ की मौत का पता पहले ही चल गया था।

विज्ञापन

Asim Riaz talks about Sidharth Shukla sudden demise Model Said He knew It Before It Happened
Asim Riaz Sidharth Shukla - फोटो : सोशल मीडिया

आसिम ने कही यह बात

आसिम रियाज ने अपनी और सिद्धार्थ की दोस्ती को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ मेरे सपने में आए थे और मुझे उनकी मौत के बारे में पहले से ही पता चल गया था। मेरे चचेरे भाई रुहान ने मुझे फोन किया था। उसने कहा कि भाई न्यूज देखो। उसने फोन पर नहीं बताया था, क्योंकि वह जानता है कि मैं कितना भावुक और संवेदनशील हूं। 

महंगी घड़ियों के शौकीन हैं ये साउथ सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

Asim Riaz talks about Sidharth Shukla sudden demise Model Said He knew It Before It Happened
Asim Riaz Sidharth Shukla - फोटो : सोशल मीडिया

आसिम ने बताया सिद्धार्थ के साथ गहरा कनेक्शन

बिग बॉस सीजन 13 के कारण सिद्धार्थ और आसिम रियाज अक्सर सुर्खियों में रहते थे। दोनों के बीच की दोस्ती और खट्टी मीठी नोकझोंक अक्सर चर्चा का विषय होती थी। शो के दौरान दोनों के काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। घर में बिताए हुए वक्त को याद करते हुए आसिम ने कहा कि मैंने उस घर में सिद्धार्थ के साथ 140 दिन बिताए। मैं वाकई उससे जुड़ा हुआ था, क्योंकि बाहर मेरा कोई दोस्त नहीं था। वहीं, जिस तरह का कनेक्शन उसके साथ था, वैसा किसी के साथ नहीं हुआ था। मतलब लड़ना तो चार-चार दिन और हंसना तो चार चार दिन। 

मां बनने के बाद सिजलिंग अवतार में नजर आईं सोनम कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed