फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Arbaaz Khan as judge on Comedy Circus

'कॉमेडी सर्कस' में अरबाज खान की एंट्री

Sun, 28 Apr 2013 04:41 PM IST
फीचर डेस्क
फीचर डेस्क Updated Sun, 28 Apr 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan as judge on Comedy Circus

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले हिट शो 'कॉमेडी सर्कस' के अजूबे में अब बतौर जज अरबाज खान की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन


इस शो में उन्होंने अपने भाई सोहेल खान की जगह ली है। चूंकि सोहेल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' से विदा ली है।


अरबाज खान का कहना है कि यह शो उन्हें बहुत पसंद है। जब भी मौका मिलता है, वे इसे जरूर देखते हैं।

चूंकि अब वे जज बने हैं, तो निश्चित रूप से वे हर शो का आनंद लेंगे। लेकिन अरबाज खान बतौर जज इस शो के साथ न्याय कर पाएंगे?

यह सवाल इसलिए कि वे पहली बार छोटे परदे पर जज बने हैं और उनकी छवि भी एक गंभीर व्यक्ति की रही है।

इस सवाल के जवाब में अरबाज कहते हैं कि वे निजी जीवन में बहुत फन लविंग हैं। उन्हें हंसी मजाक बहुत पसंद है। उनका मिजाज स्क्रीन वाली गंभीर छवि से कतई मेल नहीं खाता है।
विज्ञापन


उन्हें इस बात की जानकारी है कि 'कॉमेडी सर्कस' के कलाकार अपने जजों की भी बहुत ज्यादा खिंचाई करते हैं, लेकिन वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed