फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande share photoshoot with vicky jain says Sajna and Sajni dressed up and still flirting

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया शानदार फोटोशूट, महाशिवरात्रि के दिन करेंगी कोई खुलासा? लिखा- 'सजना सजनी...'

Fri, 13 Feb 2026 07:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Feb 2026 07:14 PM IST
सार

Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ सोशल मीडिया पर एक शानदार फोटोशूट शेयर किया है। काफी समय से अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande share photoshoot with vicky jain says Sajna and Sajni dressed up and still flirting
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी की मशहूर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। काफी दिनों से अंकिता के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन कपल ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा। अब फैंस को लग रहा है कि जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन

अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने आज विक्की के साथ एक बहुत ही प्यारा फोटोशूट शेयर किया है। दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में अंकिता ने लिखा है, 'सजना और सजनी। सज-धज कर भी मस्ती कर रहे हैं। हम दोनों में कुछ खास है। हमें सजना-संवरना बहुत पसंद है। हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। सच कहूं तो वैलेंटाइन डे से भी ज्यादा, हम महाशिवरात्रि का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि...।' आगे अंकिता ने लिखा, 'इंतजार करो'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande jain (@lokhandeankita)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा महाशिवरात्रि के दिन खास?
अंकिता की पोस्ट से लगता है कि वह आने वाली 15 फरवरी को कोई घोषणा कर सकती हैं। अंकिता की इस बात से फैंस बहुत उत्सुक हो गए हैं। वे कमेंट में पूछ रहे हैं- 'क्या प्रेग्नेंसी की खुशखबरी है?', 'क्या कोई बड़ा ऐलान होने वाला है?' फैंस का मानना है कि महाशिवरात्रि पर कपल कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, शायद परिवार बढ़ने की। अभी तो दो दिन इंतजार करना पड़ेगा कि असल में बात क्या है।
 
विज्ञापन

अंकिता और विक्की का वर्कफ्रंट
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ में साथ नजर आ रहे हैं। वहां भी उनकी केमिस्ट्री, लड़ाई और प्यार दोनों दिखते हैं। शो के अलावा वे म्यूजिक एल्बम में भी साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल, उनके फैंस की नजरें महाशिवरात्रि पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में नया खुलासा, शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग एक और शख्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed