फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New revelation in Rohit Shetty's house firing case Bishnoi gang member was present with the shooter

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में नया खुलासा, शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग एक और शख्स

Fri, 13 Feb 2026 07:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

Rohit Shetty's House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में नई जानकारी सामने आई है। यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में उनके घर के बाहर हुई थी। जिसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
New revelation in Rohit Shetty's house firing case Bishnoi gang member was present with the shooter
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इसी को लेकर पुलिस की जांच चल रही है। जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला शूटर अकेला नहीं था। उसके साथ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और आदमी मौजूद था। यह साथी लगातार इलाके पर नजर रखे हुए था। फायरिंग होने के तुरंत बाद दोनों आरोपी एक साथ वहां से भाग गए।

विज्ञापन

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया खुलासा
मुंबई पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इससे दोनों आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो मिल गए हैं। लेकिन घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें अभी तक पकड़ नहीं पाई है। जांच से यह भी सामने आया कि फायरिंग के बाद दोनों आरोपी कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से उन्होंने एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर मुंबई से बाहर भाग गए। पहले उन्होंने विले पार्ले स्टेशन के बारे में जानकारी ली थी, लेकिन ट्रेन न मिलने पर प्राइवेट गाड़ी से सीधे कल्याण गए और ट्रेन से महाराष्ट्र की सीमा पार कर ली। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ट्रेन कहां जा रही थी और आरोपी अब कहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत जुटाने में लगी है पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नेपाल के रास्ते देश से बाहर जाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए कई टीमें उस इलाके में तैनात की गई हैं और वे सतर्क नजर रख रही हैं। पुलिस लगातार सबूत जुटा रही है ताकि शूटर और उसके साथियों को जल्दी पकड़ा जा सके। यह पूरी घटना एक संगठित साजिश की लग रही है।

विज्ञापन

कब हुई थी रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग 31 जनवरी 2026 की देर रात हुई थी। उनके घर के बाहर 4-5 राउंड गोलियां चलाई गईं। वहां मौजूद CCTV फुटेज में एक काले कपड़ों में बाइक से आया हमलावर दिखाई दिया, जिसने गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया शानदार फोटोशूट, महाशिवरात्रि के दिन करेंगी कोई खुलासा? लिखा- 'सजना सजनी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed