Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande congratulates husband Vicky Jain for his Bollywood debut Haq with Emraan Hashmi

Ankita Lokhande: 'मुझे आप पर गर्व है...', अंकिता ने पति विक्की को इमरान के साथ बॉलीवुड डेब्यू के लिए दी बधाई

Tue, 23 Sep 2025 04:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Sep 2025 04:39 PM IST
सार

Vicky Jain Film Haq: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस खुशी में अंकिता ने पति विक्की के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर एक बधाई भरा संदेश शेयर किया है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande congratulates husband Vicky Jain for his Bollywood debut Haq with Emraan Hashmi
अंकिता लोखंडे - विक्की जैन और फिल्म हक - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। विक्की ने बॉलीवुड फिल्म 'हक' में सह-निर्माता के रूप में काम किया हैं। इस फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर विक्की के लिए एक प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है @realvikasjainn। तुम्हारा हर कदम और हर सफलता मुझे बहुत खुशी देती है। 'हक' फिल्म के सह-निर्माता के रूप में तुम्हारी मेहनत और लगन साफ दिखती है।' इसके साथ ही अंकिता ने फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी और लिखा, 'विनीत सर, यामी, इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह, संदीप, विशाल, जूही और पूरी टीम को धन्यवाद। आप सभी को शुभकामनाएं। यह फिल्म लोगों के दिलों को छूएगी। मैं इसे 7 नवंबर को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)


विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता ने संदीप सिंह के लिए भी लिखा नोट
अंकिता ने अपने दोस्त संदीप सिंह के लिए भी खास संदेश लिखा, 'तुम मेरे चुने हुए परिवार हो। मेरी पहली फिल्म एक अभिनेत्री के रूप में तुम्हारे साथ थी और अब विक्की के इस सफर में भी तुम साथ हो। तुम हमेशा मेरे लिए खास हो।'
विज्ञापन

फिल्म 'हक'
फिल्म "हक" मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। यह 1970 और 1980 के दशक की भारत की एक महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई को दिखाती है।
 

अंकिता और विक्की के बारे में
अंकिता और विक्की ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों को टीवी इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा जोड़ा माना जाता है। दोनों 'बिग बॉस 17' में भी एक साथ नजर आए थे, जहां उनके रिश्ते की कई बार परीक्षा हुई, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को पार किया। 

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने की यूट्यूब व्लॉग की शुरुआत, फराह खान के कुक दिलीप को किया याद, क्या है खास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed