फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande and Vicky Jain pre-wedding started pictures of Mehndi ceremony went viral

Ankita Lokhande Wedding: अंकिता लोखंडे ने लगवाई विक्की जैन के नाम की मेहंदी, सामने आईं वीडियोज व तस्वीरें

Sun, 12 Dec 2021 11:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 12 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में अंकिता अपने होने वाले पति विक्की जैन के साथ मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande and Vicky Jain pre-wedding started pictures of Mehndi ceremony went viral
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीते काफी दिनों से अंकिता और विक्की अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि अंकिता और विक्की एक ग्रैंड शादी चाहते हैं, जिसमें उनके सभी करीबी लोग शामिल होने वाले हैं। वहीं, अब कपल की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं। शनिवार रात को अंकिता की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें अंकिता ने अपने करीबी लोगों के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें व वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वह अपने होने वाले पति विक्की जैन के नाम की मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita=purehappiness (@ankitapurehappiness)


 
दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने हाथों की मेहंदी को स्पेशल बनाने के लिए सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नगाड़ा का चुना है। वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि अंकिता वीना नगाड़ा से हाथों में मेहंद लगवा रही हैं। इस दौरान वह काफी ज्यादा खुश हैं और इसी वजह से वह अपने एक हाथ का इस्तेमाल करते हुए डांस कर रही हैं और गाना गा रही हैं। इस दौरान वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेहंदी है रचने वाली’ गाना बज रहा है। लुक की बात करें तो, अंकिता ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnViKiKahani (@anvikikahani)


 
अंकिता लोखंडे के साथ मेहंदी सेरेमनी में विक्की जैन भी मस्ती करते हुए नजर आए थे। इस मौके की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह ग्रे कलर के कुर्ता पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान अंकिता ने अपने दोस्तों के साथ भी वीडियोज बनाए थे। अंकिता लोखंडे की हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन 13 दिसंबर को आयोजित किया गया है, जिसमें परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल होने वाले हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnViKiKahani (@anvikikahani)


 
बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड हयात होटल में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता और विक्की ने अब तक सगाई नहीं की है और इसी वजह से वह दोनों 12 दिसंबर यानी आज को सगाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed