फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   anjum fakih injured at khatron ke khiladi 13 shradha arya shared photos on social media see

KKK13: रोहित शेट्टी के शो पर घायल हुईं कुंडली भाग्य की यह एक्ट्रेस, ऑनस्क्रीन बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Mon, 12 Jun 2023 12:30 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 12 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है। इस बीच कंटेस्टेंट्स के स्टंट के दौरान घायल होने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं, कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह को भी चोट लगने की खबर आई है।
 

विज्ञापन
anjum fakih injured at khatron ke khiladi 13 shradha arya shared photos on social media see
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram

विस्तार

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’की शूटिंग अफ्रिका के केपटाउन में चल रही है। रोहित शेट्टी के इस खतरनाक स्टंट शो में 14 कंटेस्टेंट अपनी जान की बाजी लगाकर ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए तमाम खतरों का सामना कर रहे है। वहीं, शूटिंग के कुछ ही हफ्तों के दौरान ही कंटेस्टेंट्स के घायल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। रोहित रॉय, अरिजीत तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और नायरा बनर्जी के अलग-अलग स्टंट करने के दौरान घायल होने की खबरें आईं थी।
विज्ञापन

anjum fakih injured at khatron ke khiladi 13 shradha arya shared photos on social media see
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram

इस बीच खबर है कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी एक स्ंटट के दौरान घायल हो गई हैं। श्रद्धा आर्या ने अंजुम फकीह को लगी चोटों की तस्वीर शेयर की है। साझा की गई इस तस्वीर में अंजुम के बाएं घुटने में काफी चोटें लगी हुई नजर आ रही हैं, जबकि दाहिने घुटने में भी कुछ खरोंचें आई हैं। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें चोट कैसे लगी, लेकिन श्रद्धा के कैप्शन से ऐसा लगता है कि वह कोई स्टंट कर रही थीं उसी दौरान वे घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

anjum fakih injured at khatron ke khiladi 13 shradha arya shared photos on social media see
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर वापस आ जाओ, तुम पहले ही हम सभी के लिए जीत चुकी हो। खतरों के खिलाड़ी" बता दें कि अंजुम के रियलिटी शो के लिए साउथ अफ्रीका जाने के बाद से श्रद्धा आर्या अपनी सबसे अच्छे दोस्त के लिए चीयरलीडर बन गई हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने उन्हें 'योद्धा' कहा था।

विज्ञापन

anjum fakih injured at khatron ke khiladi 13 shradha arya shared photos on social media see
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं,  शो में 14 कंटेस्टेंट डेज़ी शाह, अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, साउंडस मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-  Ahaan Panday: आदित्य चोपड़ा की YRF के तहत अहान पांडे को मिला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक? इस फिल्म में आएंगे नजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed