Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amit Tandon cheated on his wife many times after years TV actor himself made a shocking revelation

Amit Tandon: इस टीवी अभिनेता ने पत्नी को कई दफा दिया धोखा, वर्षों बाद खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 12 Nov 2024 04:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 12 Nov 2024 04:46 PM IST
सार

कभी टीवी जगत का चर्चित नाम रहे इस अभिनेता ने पर्दे से गायब रहने के वर्षों बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही शादी में पत्नी को धोखा देने की बात कबूली है।
 

विज्ञापन
Amit Tandon cheated on his wife many times after years TV actor himself made a shocking revelation
अमित टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन अभिनेता अमित टंडन को 'दिल मिल गए' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो में उनकी दमदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। हालांकि, इन दिनों अभिनेता छोटे पर्दे से पूरी तरह गायब हैं। इसी बीच अमित को एक इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे करते देखा गया है। अमित ने कबूल किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी रूबी को एक या दो नहीं बल्कि कई दफा धोखा दिया। अभिनेता ने यह भी बताया कि कैसे इन चीजों ने उनके रिश्ते को तबाह कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

अमित टंडन का बड़ा खुलासा 

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट के दौरान, अमित ने अपनी हरकतों से उनके शादीशुदा रिश्ते पर पड़ने वाले प्रभाव को साझा किया। जब मेजबान ने उनके अतीत के बारे में सवाल पूछा कि क्या उन्होंने कभी बेवफाई की है? इसे स्वीकारते हुए अमित ने कहा, 'हां, मैंने किया था। अब मैं क्या कहूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को दिया कई दफा धोखा

अमित टंडन ने अपनी बात में जोड़ा, 'हां, कुछ ऐसे पल थे। मैं सोच रहा हूं कि इसे सम्मानपूर्वक कैसे कहूं, लेकिन इसे कहने के लिए कोई सम्मानजनक तरीका नहीं है। मैंने अपनी इच्छाओं को खुद पर हावी होने दिया। उन पलों में मैंने अपने अतीत के कुछ हिस्सों को आगे बढ़ने दिया। जाहिर है, कुछ वक्त तो उनको कुछ पता भी नहीं था। लेकिन, जब उन्हें पता चला, तो सबकुछ बर्बाद हो गया। हालांकि, मुझे लगता था कि बच्चा होने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है।'

विज्ञापन

उतार-चढ़ाव भरी रही अमित और रूबी की शादी 

अमित और रूबी ने 2007 में शादी की थी और उनकी एक बेटी जिनाया हैं। उनकी शादी उथल-पुथल भरे दौर से गुजरी। दोनों साल 2017 में अलग हो गए। हालांकि, कुछ समय अलग रहने के बाद वे 2019 में सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहे। 

अमित टंडन का करियर

अमित टंडन ने पहली बार 2004 में 'इंडियन आइडल' सीजन 1 में एक प्रतियोगी के रूप में मनोरंजन जगत में प्रवेश किया। एक साल बाद, उन्होंने अभिनय में कदम रखा। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'कैसा ये प्यार है' से की और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे शोज में भूमिकाएं निभाईं। 2008 में 'दिल मिल गए' में डॉ. अभिमन्यु की भूमिका ने उनकी लोकप्रियता को मजबूत किया। वह आखिरी बार टेलीविजन पर 2018 के शो 'कसम तेरे प्यार की' में दिखाई दिए थे।

Hina Khan: कैंसर उपचार के बीच हिना खान का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- या रब...मुझे नहीं पता तुम्हारा क्या प्लान है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed