फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amit sarin and his family test positive for covid 19

‘पवित्र रिश्ता’ फेम अमित सरीन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव, परिवार भी हुआ संक्रमित

Sun, 10 Jan 2021 08:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 Jan 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Amit sarin and his family test positive for covid 19
परिवार के साथ अमित सरीन - फोटो : instagram/amitsarinofficial
टीवी के जाने माने अभिनेता अमित सरीन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अमित ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन

 
अमित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उनके परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं। अमित का परिवार कोरोना टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा है। इस दौरान उनके बेटे का टेस्ट होता है जो रो पड़ता है। बच्चे को रोता देख वहां मौजूद परिवार के बाकी सदस्य हंस पड़ते हैं, जिसके बाद बच्चा भी हंस देता है।
विज्ञापन

 
वीडियो के साथ अमित ने लिखा- 'जी हां, पहली बार कोरोना संक्रमित होना, अच्छा महसूस नहीं हो रहा है लेकिन हम सभी ठीक हैं और इससे जूझ रहे हैं। मेरे बच्चों पर गर्व है, उनकी मुस्कुराहट, रोना हमें भावुक कर देती है। अपना ध्यान रखिए और सभी नियमों का सावधानी से पालन करिए। सभी को प्यार'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amit Sarin (@amitsarinofficial)



बता दें कि अमित कुछ साल पहले अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘निशा और उसके कजिन’ और ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया है।

मिलिए हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की इन 10 बेस्ट जोड़ीदार हीरोइनों से, एक से तो बरसों बाद फिर जुड़ा नाता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed