{"_id":"6236d893f650194a16657064","slug":"alka-yagnik-reveals-on-the-kapil-sharma-show-that-she-talks-in-fake-voice-over-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alka Yagnik Video: फोन पर मजबूरन आवाज बनाकर बात करती हैं अलका याग्निक, कपिल शर्मा के शो में बताई वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Alka Yagnik Video: फोन पर मजबूरन आवाज बनाकर बात करती हैं अलका याग्निक, कपिल शर्मा के शो में बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अलका याग्निक, कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द कपिल शर्मा शो' टीवी का पॉपुलर चैट शो है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा बड़े-बड़े सितारों के साथ मजेदार अंदाज में बातचीत करते दिखाई देते हैं। इस शो में सेलेब्स आकर अपनी जिंदगी से जु़ड़े कई मजेदार किस्सों के बारे में भी बताते हैं, जिसे सुनकर फैंस काफी खुश होते हैं। रविवार का एपिसोड कपिल शर्मा शो में म्यूजिकल स्पेशल होने वाला है, जिसमें अलका याग्निक और उदित नारायण की जोड़ी नजर आएंगी। दोनों शो में कपिल शर्मा के साथ काफी धमाल मचाएंगे। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अलका याग्निक ने बताया कि वह फोन पर कैसे बात करती हैं।
2 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अलका याग्निक से सवाल करते हैं, 'अगर आपके लैंडलाइन पर किसी का फोन आता है तो लोग आपको जानते हैं कि अलका याग्निक बोल रही हैं। आप कैसे बात करती हैं?' इस पर अलका कहती हैं, 'मैं तो आवाज बनाकर बात करती हूं, हैलो। पता नहीं किसका फोन आ जाए।'
अलका याग्निक अपने इस जवाब के बाद अदित नारायण के अंदाज के बारे में भी बताती हैंं कि वह कैसे फोन पर बात करते हैं। वह आगे कहती हैं, 'उदित जी का तो कमाल ही है। वह कहते हैं हैलू।' अलका याग्निक की बात सुनकर सब हंसने लगते हैं। इसके बाद उदित नारायण हंसते-हंसते कहते हैं, 'आप सोच लीजिए अलका याग्निक की रग-रग में उदित बैठा हुआ है।' उदित नारायण की बात सुनकर एक बार फिर सेट पर हंसी के ठहाके लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अलका याग्निक
- फोटो : सोशल मीडिया
अलका याग्निक और उदित नारायण पहले भी कपिल शर्मा के शो में साथ आ चुके हैं। उस समय भी दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया था और अब एक बार फिर ऐसा होता हुआ दिखाई देगा। दोनों सालों से एक साथ हैं। दोनों की जोड़ी ने संगीत की दुनिया को कई हिट गाने दिए हैं, जिस वजह से दोनों आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।