फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Aishwarya Sharma Left The Show ghum hai kisikey pyar meiin After More Than Two Years

Aishwarya Sharma: ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' से ली विदाई, बोलीं- शो ने सब कुछ दिया

Mon, 01 May 2023 05:22 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 01 May 2023 05:22 PM IST
सार

ऐश्वर्या ने गुम है किसी के प्यार में शो से अपने किरदार के समाप्त होने की खबर पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि सभी अच्छी चीजों की तरह शो के साथ मेरा जुड़ाव भी खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
Aishwarya Sharma Left The Show ghum hai kisikey pyar meiin After More Than Two Years
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

गुम है किसी के प्यार में टीवी का जाना माना शो है। इस शो को अभी तक दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। सिरीयल जब से शुरू हुआ है, तभी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। वहीं, शो को लगभग ढाई साल से भी ज्यादा का समय बिता चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा(पाखी) ने सीरियल से विदा ले ली है। वहीं, हाल ही में शो की कहानी में भी थोड़ा बदलाव किया गया है ताकि पाखी के किरदार को आसानी से खत्म किया जा सके। हाल ही में एक्ट्रेस ने भी अपने इस किरदार से विदाई लेने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


ऐश्वर्या बोलीं- शो ने सब कुछ दिया
दरअसल, ऐश्वर्या ने शो से अपने किरदार के समाप्त होने की खबर पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि सभी अच्छी चीजों की तरह शो के साथ मेरा जुड़ाव भी खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं शो गुम है किसी के प्यार में की कर्जदार हूं, क्योंकि इस शो ने मुझे वो सब कुछ दिया है जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मुझे ऐसा लगता है कि अब मुझे नए चैलेंज के बारे में सोचना चाहिए, उन्हें एक्सप्लोर करना चाहिए। मुझे इस शो को करते हुए लगभग ढाई साल का समय हो गया है और इस शो को छोड़कर जाना इतना आसान नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक अभिनेता को हमेशा ही कुछ नया करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन


Aryan Khan: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम
विज्ञापन
विज्ञापन


शो से हासिल हुई सफलता
एक्ट्रेस ने अपने शो में पाखी के किरदार को लेकर बात करते हुए कहा कि सीरियल में मेरा किरदार पॉजिटिव से निगेटिव पर गया है। आपको बता दें कि पॉजिटिव से नेगेटिव किरदार होने पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआत में काफी बुरा लगा था, लेकिन बाद में मुझे खुद समझ आया कि यह एक प्रोसेस है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इस शो के जरिए काफी सफलता हासिल की है। साथ ही उन्हें एक अच्छी पहचान भी मिली है। 

Salman Khan: सलमान खान ने की ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग, नहीं चाहते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखे ऐसी चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed