फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aijaz khan sent vulger message to model

'उसने मुझे गंदे फोटो और अश्लील मैसेज भेजे, मैं घबरा गई थी'

Wed, 08 Jun 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
aijaz khan sent vulger message to model
मॉडल ऐश्वर्या चौबे और एजाज खान

बिग बॉस फेम एजाज खान ने एक मॉडल को भद्दे और अश्लील मैसेज भेजने के चक्कर में फंस गए हैं। मॉडल ने एजाज के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। 25 साल की मॉडल ऐश्वर्या चौबे का आरोप है कि एजाज खान कई दिनों से व्हाट्सएप के जरिए उसे अश्लील फोटो और गंदे मैसेज भेज रहे थे।

विज्ञापन


एक बार तो एजाज ने न्यूड फोटो उनके अकाउंट पर भेज दी। ऐश्वर्या ने कहा कि उसने घबराकर वो फोटो डिलीट कर दी। इसके बाद एजाज रोज ही उसके व्हाट्सएप पर गंदे और अश्लील मैसेज भेजकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

कहीं ये पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं

aijaz khan sent vulger message to model
मॉडल ऐश्वर्या चौबे
वरसोवा पुलिस ने ऐश्वर्या की शिकायत पर एजाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्हें थाने में पेश होने के लिए समन भेजा गया है। हालांकि अभी तक एजाज की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन अगर सबूत मिलते हैं तो एजाज पर धारा 504 के अन्तर्गत मुकदमा चल सकता है।

उधर एजाज ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर अप्रत्यक्ष रूप से यह कहने की कोशिश की है कि मीडिया इस तरह की खबरों को ज्यादा तूल न दे। कहीं ये पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं, ये पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने कहा कि वो लोकप्रिय होने के लिए ऐसा कुछ नहीं कर रही।

फेमस होने के लिए अपनी इज्जत दांव पर

aijaz khan sent vulger message to model
एजाज खान
कोई भी लड़की महज फेमस होने के लिए अपनी इज्जत दांव पर नहीं लगा सकती। एजाज बिग बॉस में अपने झगड़ालू व्यवहार के चलते फेमस हुए थे। इसके अलावा वो कुछ फिल्मों में भी दिख चुके हैं। एजाज ने कुछ रियलिटी शोज भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed