खुशखबरी: धारावाहिकों में काम करने वालों को अब महीने भर में होगा भुगतान, संगठनों के बीच भी बनी सहमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी धारावाहिकों में काम करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों के लिए खुशखबरी है। कम से कम एक हिंदी चैनल ने उनकी लंबे समय से चली आ रही इस मांग को स्वीकार कर लिया है कि उनका मेहनताना काम पूरा होने के 90 दिन की बजाय महीना खत्म होते ही दे दिया जाए। चैनल ने अपने लिए धारावाहिक बनाने वाले सभी निर्माताओं को उनके कलाकारों और तकनीशियनों के बीमा का खर्च खुद उठाने का संदेश भी भेज दिया है।
चैनल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सिने यूनियनों और फेडरेशन की तरफ से जारी किए गए सभी मानदंडों को ध्यान में रखकर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया अपना रुका हुआ काम करने के लिए तैयार है। फर्म ने 90 दिन में वेतन देने की बजाय 30 दिन के नियम और कलाकारों और कर्मचारियों के लिए बीमा योजना को भी पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है। बाकी सभी दिशा निर्देशों को सर्वोपरि मानकर सोनी अपने टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और ओटीटी का काम जल्द ही शुरू करेगा।
शूटिंग शुरू करने को लेकर इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन प्रोड्यूसर काउंसिल और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के बीच लंबे समय से ठनी रही है। अब इन दोनों का सिनटा से भी समझौता हो चुका है और जल्द ही शूटिंग शुरू होने के आसार हैं। इसी बीच सोनी चैनल ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि वह मौजूदा माहौल को अच्छे से समझते हैं। इसलिए, अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के दौरान वह कलाकारों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे और सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी।
नियमों के आधार पर सरकार और यूनियनों का पूरा सहयोग करने के लिए सोनी ने वादा किया है कि वह जुलाई 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक सभी कलाकारों और कर्मचारियों का वेतन 30 दिन के अंदर ही देना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सेट पर काम करते हुए अनहोनी से बचने के लिए वह बीमा की भी पूरी रकम चुकाएंगे। सोनी ने यह भी माना है कि वह अपना काम सीमित कलाकारों और कर्मचारियों से करेंगे। इसी बीच शूटिंग के सेट पर कोई भी मिलने जुलने वाला व्यक्ति मान्य नहीं होगा।