फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   After Sudhanshu Pandey Dimpy aka Nishi Saxena will say goodbye To the Show Anupamaa as per reports

Anupamaa: 'वनराज' के बाद अब 'अनुपमा' शो से होगी इस खास कलाकार की छुट्टी, फैसले के पीछे यह है बड़ी वजह

Wed, 02 Oct 2024 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

टीआरपी में अपनी जगह पक्की करने के लिए 'अनुपमा' के निर्माता राजन शाही शो में 15 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में शो में 'डिंपी' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री निशि सक्सेना शो से एग्जिट हो जाएंगी।

विज्ञापन
After Sudhanshu Pandey Dimpy aka Nishi Saxena will say goodbye To the Show Anupamaa as per reports
निशि सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम @nishisaxenaa

विस्तार

स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसका नेतृत्व रूपाली गांगुली कर रही हैं। यह शो पिछले चार सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है और लगातार टीआरपी चार्ट पर भी नंबर वन बना हुआ है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में यह शो चर्चा का विषय बन गया है, जब से शो में विलेन का किरदार निभाने वाले वनराज शाह यानी की सुधांशु पांडे ने शो से एग्जिट लिया था। अब खबर आई है कि सुधांशु के बाद 'अनुपमा' की एक और कलाकार शो को अलविदा कहने वाली हैं।
विज्ञापन


 शो को अलविदा कहेंगी 'डिंपी'
टीआरपी में अपनी जगह पक्की करने के लिए 'अनुपमा' के निर्माता राजन शाही शो में 15 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में शो में 'डिंपी' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री निशि सक्सेना शो से एग्जिट हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लीप के बाद दर्शकों को शो में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली और अनुज का रोल करने वाले गौरव खन्ना शो में पहले की तरह बने रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसे खत्म होगा 'डिंपी' का किरदार
'अनुपमा' शो के एक सूत्र का कहना है कि मेकर्स शो से 'डिंपी' का किरदार पूरी तरह से खत्म करने वाले हैं और वह दोबारा शो में नजर नहीं आएंगी। शो में 'डिंपी' के किरदार को एक भयानक एक्सीडेंट से गुजरना होगा और बाद में उनकी मौत हो जाएगी। खबरों की मानें तो मेकर्स का मानना है कि लीप के बाद दर्शक आगे की कहानी से ज्यादा प्रभावित होंगे और शो को पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही मेकर्स ला चुके हैं लीप
हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है क्योंकि शो में पहले ही दो बड़े लीप आ चुके हैं। शो में अनुपमा और अनुज के शादी के प्रपोजल का सेगमेंट चल रहा है। अनुपमा की बेटी आध्या से भी सारे मनमुटाव खत्म हो गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिंपी के शो को अलविदा कहने के बाद शो की टीआरपी पर कोई फर्क पड़ता है या नहीं।
 

Govinda Revolver Accident: चीची मामा का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं आरती, पति दीपक चौहान भी आए नजर


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed