Bigg Boss 15: बिग बॉस के जंगल में दिखे अफसाना के कई रंग, कभी हुईं नाराज तो कभी जताई मोहब्बत
अफसाना खान ने घर के सभी सदस्यों के लिए पहली बार खाना भी बनाया। दरअसल, उन्होंने पुलाव तैयार किया, लेकिन घर के सदस्यों को उसका स्वाद पसंद नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सभी प्रतिभागी एक-दूसरे की पसंद-नापसंद आदि से रूबरू हो रहे हैं। इस बीच तितलियां गाने से मशहूर हुईं अफसाना खान ने शो में अपने कई रंग दिखाए। उन्होंने शादी के लिए अपना वजन घटाने की बात कही तो अपने होने वाले पति के लिए खास मैसेज भी भेजा। हालांकि, खाने के स्वाद को लेकर तेजस्वी प्रकाश से उनकी लड़ाई भी हो गई।
शो की वजह से अफसाना ने टाली अपनी शादी
शो के दौरान अफसाना ने बताया कि नवंबर 2021 में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन बिग बॉस के लिए उन्होंने शादी टाल दी है। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों से वजन घटाने में उनकी मदद करने के लिए कहा। इस दौरान घर में मौजूद सभी सदस्यों ने उनकी शादी में निभाने वाले रोल को लेकर जमकर हंसी-मजाक किया।
अफसाना ने यूं किया मोहब्बत का इजहार
शो में बार-बार अपनी शादी टालने का जिक्र करने वाली अफसाना ने अपने होने वाले पति को प्यारा-सा मैसेज भी भेजा। दरअसल, अफसाना कैमरे के सामने आईं और उन्होंने अपने मंगेतर की याद आने की बात कही। इस दौरान अफसाना खान ने अपने बारे में कई बातों की जानकारी भी घर के सदस्यों को दी।
खाने के स्वाद पर तेजस्वी से टकराईं अफसाना
बता दें कि अफसाना खान ने घर के सभी सदस्यों के लिए पहली बार खाना भी बनाया। दरअसल, उन्होंने पुलाव तैयार किया, लेकिन घर के सदस्यों को उसका स्वाद पसंद नहीं आया। वहीं, तेजस्वी और घर के अन्य सदस्य चर्चा करने लगे कि खाना किसकी वजह से खराब हुआ। इसके बाद अफसाना खान और तेजस्वी प्रकाश के बीच कहासुनी होने लगी।