{"_id":"5ba1da8f867a557f60166c6a","slug":"acid-attack-on-dance-india-dance-indias-got-talent-ex-contestant-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डांस इंडिया डांस' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भाग ले चुकी 21 साल की युवती पर एसिड अटैक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'डांस इंडिया डांस' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भाग ले चुकी 21 साल की युवती पर एसिड अटैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे के सबसे चर्चित डांसिग शो 'डांस इंडिया डांस' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में भाग ले चुकी एक युवती पर एक सरफिरे ने तेजाब से हमला कर दिया है। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता किसी काम की वजह से घर के बाहर गई हुई थी। इस दौरान सोनू नाम के एक सरफिरे ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में दाखिल कराया गया है।बताया जा रहा है कि 21 साल की पीड़िता पेशे से डांसर है। कुछ ही घंटों बाद वह एक कॉन्सर्ट के लिए अमेरिका रवाना होने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने फरार सरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी सोनू को लंबे समय से जानती थी। घटना से पहले आरोपी ने पीड़िता को खुद फोन करके बुलाया, और उस पर तेजाब से हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़िता को पास के अस्पाताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों की मानें तो पीड़ित के चेहरे पर ज्यादा नुकसान नहीं है। लेकिन आंखों से ठीक से देखने में तकलीफ हो रही है।
वहीं पीड़िता के परिजनों ने भी अपने बयान में कहा है कि सोनू ने उसे घर के बाहर बुलाया। और फिर नकाबपोश बनकर आए सोनू ने उस पर तेजाब से हमला बोल दिया। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है। वहीं पुलिस अपनी जांच में कह रही है कि पीड़ित लड़की पर तेजाब से नहीं बल्कि किसी केमिकल से हमला किया गया है। आपको बता दें कि 21 साल की पीड़िता पेशे से डांसर है। अपने डांस के हुनर को दिखाने के लिए वह डांस इंडिया डांस और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे कई रियलिटी शोज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।