{"_id":"4c859ef2-6062-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"abcd-on-nach-baliye-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नच बलिए 5' में डांस करेगी एबीसीडी की टीम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नच बलिए 5' में डांस करेगी एबीसीडी की टीम
अनुराधा गोयल
Updated Thu, 17 Jan 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार्स का छोटे परदे पर आना आम बात हो गई है। इतना ही नहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए छोटे परदे का टारगेट करना भी अब फिल्म की पब्लिसिटी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
लेकिन इन सबसे अलग एक बात और काफी ट्रेंड में आ गई है और वो है फिल्म का थीम के अनुसार प्रचार और प्रमोशन करना। इसी ट्रेंड को फॉलो कर रही है 'एबीसीडी' फिल्म की टीम।
विज्ञापन
'एबीसीडी' डांस और म्यूजिक बेस्ड फिल्म है। तो इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसे टीवी शोज को चुना गया है जिनमें डांस और म्यूजिक पर फोकस है। 'नच बलिए 5' से बेहतर ये कॉम्बीनेशन और कहा हो सकता है। यानी अब आप जल्द ही 'नच बलिए 5' में 'एबीसीडी' फिल्म की टीम को अपनी फिल्म का प्रमोशन करते, नाचते-गाते देख सकते हैं।
विज्ञापन
जी हां, कोरियोग्राफर टेरेंस और रेमो इस मंच पर एक साथ थिरकते नजर आएंगे। वहीं इस दौरान 'नच बलिए' की 12 जोड़ियों के लिए कॉम्पटीशन काफी टफ हो जाएगा।
यदि आप भी स्टार प्लस पर 'नच बलिए 5' का ये स्पेशल एपिसोड देखना चाहते हैं तो आपको शनिवार और रविवार रात 9 बजे का इंतजार करना होगा।