फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taylor Swift was spotted arriving at the Kansas City Chiefs Arrowhead Stadium cheering boyfriend Travis Kelce

Taylor Swift: एनएफएल सीजन के पहले मैच का आनंद लेती नजर आईं टेलर स्विफ्ट, प्रेमी ट्रैविस केल्स का बढ़ाया उत्सा

Fri, 06 Sep 2024 10:01 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:01 AM IST
सार

टेलर स्विफ्ट गुरुवार की रात कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में अपने प्रेमी ट्रैविस केल्स का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। ट्रैविस एनएफएल के इस सीजन के पहले मुकाबले में द चीफ्स के लिए बाल्टीमोर रेवेन्स के खिलाफ मैदान में उतरे थे। 
 

विज्ञापन
Taylor Swift was spotted arriving at the Kansas City Chiefs Arrowhead Stadium cheering boyfriend Travis Kelce
टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्स - फोटो : इंस्टाग्राम @taylorswift/killatrav

विस्तार

टेलर स्विफ्ट एक मशहूर अमेरिकी गायिका और गीतकार हैं। अपने गानों के जरिए स्विफ्ट वैश्विक स्तर पर काफी मशहूर हैं। गुरुवार की रात वो कैनसस सिटी, चीफ्स के एरोहेड स्टेडियम में अपने प्रेमी ट्रैविस केल्स का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। ट्रैविस एनएफएल के इस सीजन के पहले मुकाबले में द चीफ्स के लिए बाल्टीमोर रेवेन्स के खिलाफ मैदान में उतरे थे। इस दौरान टेलर अपने प्रेमी का उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहीं। पिछले सीजन के एएफसी चैम्पियनशिप गेम के रीमैच में चीफ्स ने रेवेन्स की मेजबानी की। 28 जनवरी को चीफ्स ने रेवेन्स को 17-10 से हराया और सुपर बाउल 58 में सैन फ्रांसिस्को को भी मात दी थी। 

विज्ञापन


केल्स ने मैच देखने के लिए किया था आमंत्रित 
बताते चलें कि जुलाई 2023 में स्विफ्ट और केल्स के रोमांस की अफवाहें उड़ने लगी थीं, जब उन्होंने अपने घरेलू स्टेडियम में टेलर के एरास टूर में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा था कि वह गायिका को अपना फ्रेंडशिप ब्रेसलेट के साथ अपना फोन नंबर देना चाहते हैं। सितंबर 2023 में, केल्से ने "द पैट मैकफी शो" में स्वीकार किया था कि उन्होंने स्विफ्ट को उन्हें खेलते हुए देखने के लिए आमंत्रित किया था। उस महीने के अंत में, स्विफ्ट ने केल्से की मां के साथ एक सुइट में चीफ्स और शिकागो बियर्स के बीच खेला गया मुकाबला देखा था। 
विज्ञापन

सलमान खान पर आरोप लगा सुर्खियां बटोर चुके हैं अभिनव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉडकास्ट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
इस मशहूर लोकप्रिय जोड़ी को एक साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हुए भी देखा गया। टेलर ने इसके बाद पूरे सीजन में चीफ्स के कई गेम्स में हिस्सा लिया। दिसंबर में, टेलर ने टाइम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान केल्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी, जिन्हें उनके द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था। गायिका ने कहा था, "यह सब तब शुरू हुआ, जब ट्रैविस ने बहुत ही प्यार से मुझे अपने पॉडकास्ट पर धमाकेदार तरीके से पेश किया, जो मुझे बहुत ही बेहतरीन लगा। उसके तुरंत बाद हमने एक साथ काफी समय बिताना शुरू कर दिया।" गायिका ने आगे बताया,"जब तक मैं उस पहले गेम में गई, तब तक हम एक कपल बन चुके थे।" 


TIFF: टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विरोध प्रदर्शन, फलस्तीन समर्थकों ने लगाए 'नरसंहार बंद करो' के नारे
रॉब कॉलिन्स ने साझा किया टेलर के स्टेडियम पहुंचने का वीडियो 
फॉक्स 4 कैनसस सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर रॉब कॉलिन्स ने टेलर स्विफ्ट के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। टोक्यो में अपने अंतिम एरास टूर शो के बाद, स्विफ्ट ने सुपर बाउल 58 में केल्से और चीफ्स को चीयर करने के लिए लास वेगास की यात्रा की। उन्होंने लाल बॉम्बर जैकेट और केल्से की जर्सी नंबर 87 वाला नेकलेस पहना था। दोनों के फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। 

Aruna Vasudev: 'एशियाई सिनेमा की मां' अरुणा वासुदेव ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा फिल्म जगत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed