तारा सुतारिया: करीब पहुंचा फोटोग्राफर तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है विवाद?
Tara Sutaria Viral Reaction: तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने वहां मौजूद फोटोग्राफर का कैमरा अपने हाथों से हटा दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सबके मन में यही सवाल है कि आखिर तारा, फोटोग्राफर पर क्यों भड़कीं?
विस्तार
अभिनेत्री तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पैपाराजी और उसके कैमरे को धक्का देकर पीछे हटाती हुई नजर आ रही हैं। जानें क्या है इस वीडियो में और क्या है पूरा मामला?
तारा के साथ क्या हुआ?
- तारा सुतारिया हाल ही में मुंबई स्थित एक स्टोर पर पहुंची।
- यहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। वो उनसे फोटो खिंचवाने के लिए चिल्लाने लगे।
- तारा जल्दी में थीं। उनकी टीम किसी तरह उन्हें कवर करके अंदर ले जाने की कोशिश कर रही थी।
- इसके बावजूद एक कैमरामैन एक्ट्रेस के बेहद करीब पहुंच गया।
- तारा ने उसका कैमरा पकड़कर अपने हाथों से पीछे कर दिया और अंदर चली गईं।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब तारा और फोटोग्राफर्स के बीच कुछ विवादित हुआ हो। बीते महीने भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने पैपराजी को रूड रिएक्शन दिया है। उस वीडियो में जैसे ही तारा अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं पैपराजी ने उन्हें घेरना शुरू किया।
यह देखते ही एक्ट्रेस ने जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पैपराजी उनसे पोज देने के लिए आग्रह करते रहे। मगर तारा ने उनकी तरफ नहीं देखा और वहां से चली गईं।
तारा सुतारिया का वर्क फ्रंट
तारा सुतारिया काफी कम उम्र में अभिनय की दुनिया में आ गई थीं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन से करियर शुरू किया था। इसके साथ ही उन्होंने 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में काम किया है।
2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदारों में थे। इसके बाद वह ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘तड़प’ में भी दिखाई दीं। हाल ही में तारा, यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में अहम भूमिका में नजर आईं।