Bigg Boss 19: 'मेरे पिता मुझे मारते थे तो...', रोते हुए तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' में किया दावा
Tanya Mittal In Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच इन दिनों चीजें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। दोनों के बीच अब बहुत बड़ी दरार आ गई है। बीते एपिसोड में कुनिका ने एक बार फिर तान्या की मां का नाम बीच में लाकर झगड़ा बढ़ा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुनिका की टिप्पणी से टूटीं तान्या
दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के दौरान प्रतियोगियों को एक-दूसरे पर निजी हमले करने का मौका दिया गया। इसी दौरान कुनिका ने तान्या पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस शो का हिस्सा बनने लायक नहीं हैं क्योंकि उन्होंने जीवन में असली संघर्ष नहीं देखा। यही नहीं, कुनिका ने उनके संस्कार और मां की परवरिश पर सवाल उठाए। इन बातों ने तान्या को गहराई से आहत कर दिया और उन्होंने अपने संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान की ‘एक था टाइगर’ ने रचा इतिहास, फिल्म की उपलब्धि पर निर्देशक कबीर खान ने जताई खुशी
मां के नाम पर इमोशनल हुईं तान्या
तान्या ने भावुक होते हुए घरवालों को बताया कि उनका बचपन बहुत मुश्किलों से भरा रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता अक्सर उन्हें पीटा करते थे और उनकी मां उन्हें हर बार बचाती थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए घर से बाहर निकलना या साड़ी पहनने तक की अनुमति लेना भी बड़ी जद्दोजहद थी। जब मैं 19 साल की थी तब मेरी जबरन शादी कराने की कोशिश हुई, उस वक्त मुझे जीने की उम्मीद ही खत्म लग रही थी।'
बिजनेस शुरू करने की जद्दोजहद
तान्या ने ये भी कहा कि उन्होंने शून्य से अपना काम शुरू किया और इसके लिए उन्हें कई सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों से लड़ना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह पहली बार किचन में काम कर रही थीं जब कुनिका ने उन्हें ताना मारा कि वह अनुभवहीन हैं और केवल गहने पहनना जानती हैं।
घरवालों का तान्या को सपोर्ट
कुनिका के इस कमेंट के बाद तान्या को दूसरे घरवालों ने पूरा सपोर्ट किया। उन्हें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नेहल और जीशान जैसे सदस्यों का साथ मिला। हालांकि कुनिका को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो लगातार अपने कमेंट पर बनी रहीं।